फूड डिलीवरी करने वाली एवं ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने अपने एआई आधारित एसिस्टेंट ‘वेरा’ से जुड़े व्यापारियों की संख्या वर्ष 2026 के अंत तक 10 लाख से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ अंशु शर्मा ने यह जानकारी दी। ‘वेरा’ की शुरुआत के तीन महीने के भीतर ही पांच लाख से अधिक रेस्तरां और खुदरा विके्रता इससे जुड़ चुके हैं। हाल ही में रसोई गैस संकट के दौरान शुरू किया गया - ‘वेरा’ रेस्तरां और खुदरा विके्रताओं को वास्तविक समय में ऑर्डर की मात्रा की जानकारी प्रदान करता है ताकि उन्हें परिचालन की योजना बनाने और डिमांड को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिल सके। मैजिकपिन के अनुसार, एआई मंच ने व्यापारियों की कार्य से जुड़ी 50 लाख से अधिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है, जिसमें 25 से अधिक व्यावसायिक क्षेत्रों में पांच लाख से अधिक व्यापारी सक्रिय रूप से वेरा का उपयोग कर रहे हैं। मैजिकपिन का लक्ष्य 2026 के अंत तक वेरा पर 10 लाख व्यापारियों को जोडऩा है।