TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-06-2026

Shine कर रहा है मैंस ज्वैलरी मार्केट

  •  अनेक कारणों से सोने की कीमत बढ़ी और इसने महिलाओं को ज्वैलरी खरीदने से रोका लेकिन दूसरी ओर मैंस ज्वैलरी पर सोने की बढ़ी कीमत का असर नहीं देखा गया है। महिलद्मओं ने अपने पर्स के बटन बंद किये, प्रधानमंत्री ने तो देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील की ताकि सोने का कम आयात देश को करना पड़े। इसका असर भी नजर आया लेकिन मैंस ज्वैलरी सेक्शन में असर कम रहा है। गोवा में आयोजित हुए आईजीआई डी शो 2026 में मैंस ज्वैलरी कलैक्शन को ज्यादा स्पेस दिया गया। बात यह है कि पहले पुरुष पारम्परिक या विशेष अवसरों पर ही ज्वैलरी पहनते थे लेकिन अब यह डेली फैशनवियर बन गई है। रोजमर्रा में भी इसे पहनने का चलन है। मैंस ज्वैलरी मार्केट ने गत वर्ष 30 प्रतिशत की ग्रोथ प्रदर्शित की। वर्ष 2020 से यह मार्केट करीब तीन गुना बढ़ गया है। टोटल ज्वैलरी मार्केट में मैंस ज्वैलरी करीब 15 प्रतिशत का शेयर रखती है। इंटरनेशनल जैमोलॉजी इन्स्टीट्यूट के सीईओ के अनुसार मैंस ज्वैलरी सर्टीफिकेशन में शानदार बढ़त देखी गई है। इसका कारण सोशियल मीडिया पर सेलीब्रिटीज का प्रभाव, इन्फ्यूएंसर्स का प्रभाव, फैशन को महत्व देना रहा है। डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के प्रतिशत पुरुषों का के्रज बढ़ा है। छोटे शहरों में फैमिली बिजनेस की बागडोर नेक्स्ट जैनरेशन के हाथ में जाती है तो भी मैंस ज्वैलरी की डिमांड बढ़ती है। आधुनिक विवाह में दूल्हा हैवी नेकलेस, गोल्ड बे्रसलेट, स्टेटमेंट बू्रच आदि पहन रहा है। डेलीवियर में हल्की चेन, स्टेड्स, रग्ड कफलिंग, रिंग पहनने का के्रज बढ़ा है। प्रोफेशनल्स के बीच कैज्युअल स्टाइलिंग के तहत यह के्रज है। ऑल इन्डिया जैम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के पूर्व चेयरमैन के अनुसार चेन, कड़े की डिजाइंस को नयापन दिया गया है और इसलिये इनके प्रति आकर्षण बढ़ा है। दूसरा डायमंड ज्वैलरी के लिये भी के्रज बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है कि महानगरों में ही मैंस ज्वैलरी पसंद की जा रही है बल्कि छोटे शहरों में भी पहनावे के अनुसार ज्वैलरी पहनने का प्रचलन है। युवा वर्ग तो चेन, बे्रसलेट, इयररिंग, रिंग डेली में भी पहनने लगे हैं। उनके अनुसार यह इसलिये भी कि फिल्मी सितारों को फॉलो करने का ट्रेंड जबरदस्त हैं। एएस मोतीवाला फाइन ज्वैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार मैंस ज्वैलरी मार्केट को बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से प्रचार मिल रहा है। यह भी इस मार्केट को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर को डायमंड चेन, इयरपीस पहने हुए देखा गया और शाहरुख खान भी इस ट्रेंड सैटिंग में शामिल हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के पुत्र का विवाह हुआ और वह भी डायमंड ज्वैलरी डिजाइंस के प्रचार का कारण बना। डायमंड की प्राइस में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है, शायद यह भी सेल्स को बढ़ावा देता है। वर्ष 2020 के बाद मैंस ज्वैलरी मार्केट ने तीस प्रतिशत की ग्रोथ रजिस्टर की और इसके बाद तो मार्केट ने तीन गुनी ग्रोथ ली है, जो इस मार्केट के बढऩे का संकेत दे रहे हैं।

Share
Shine कर रहा है मैंस ज्वैलरी मार्केट

 अनेक कारणों से सोने की कीमत बढ़ी और इसने महिलाओं को ज्वैलरी खरीदने से रोका लेकिन दूसरी ओर मैंस ज्वैलरी पर सोने की बढ़ी कीमत का असर नहीं देखा गया है। महिलद्मओं ने अपने पर्स के बटन बंद किये, प्रधानमंत्री ने तो देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील की ताकि सोने का कम आयात देश को करना पड़े। इसका असर भी नजर आया लेकिन मैंस ज्वैलरी सेक्शन में असर कम रहा है। गोवा में आयोजित हुए आईजीआई डी शो 2026 में मैंस ज्वैलरी कलैक्शन को ज्यादा स्पेस दिया गया। बात यह है कि पहले पुरुष पारम्परिक या विशेष अवसरों पर ही ज्वैलरी पहनते थे लेकिन अब यह डेली फैशनवियर बन गई है। रोजमर्रा में भी इसे पहनने का चलन है। मैंस ज्वैलरी मार्केट ने गत वर्ष 30 प्रतिशत की ग्रोथ प्रदर्शित की। वर्ष 2020 से यह मार्केट करीब तीन गुना बढ़ गया है। टोटल ज्वैलरी मार्केट में मैंस ज्वैलरी करीब 15 प्रतिशत का शेयर रखती है। इंटरनेशनल जैमोलॉजी इन्स्टीट्यूट के सीईओ के अनुसार मैंस ज्वैलरी सर्टीफिकेशन में शानदार बढ़त देखी गई है। इसका कारण सोशियल मीडिया पर सेलीब्रिटीज का प्रभाव, इन्फ्यूएंसर्स का प्रभाव, फैशन को महत्व देना रहा है। डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के प्रतिशत पुरुषों का के्रज बढ़ा है। छोटे शहरों में फैमिली बिजनेस की बागडोर नेक्स्ट जैनरेशन के हाथ में जाती है तो भी मैंस ज्वैलरी की डिमांड बढ़ती है। आधुनिक विवाह में दूल्हा हैवी नेकलेस, गोल्ड बे्रसलेट, स्टेटमेंट बू्रच आदि पहन रहा है। डेलीवियर में हल्की चेन, स्टेड्स, रग्ड कफलिंग, रिंग पहनने का के्रज बढ़ा है। प्रोफेशनल्स के बीच कैज्युअल स्टाइलिंग के तहत यह के्रज है। ऑल इन्डिया जैम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के पूर्व चेयरमैन के अनुसार चेन, कड़े की डिजाइंस को नयापन दिया गया है और इसलिये इनके प्रति आकर्षण बढ़ा है। दूसरा डायमंड ज्वैलरी के लिये भी के्रज बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है कि महानगरों में ही मैंस ज्वैलरी पसंद की जा रही है बल्कि छोटे शहरों में भी पहनावे के अनुसार ज्वैलरी पहनने का प्रचलन है। युवा वर्ग तो चेन, बे्रसलेट, इयररिंग, रिंग डेली में भी पहनने लगे हैं। उनके अनुसार यह इसलिये भी कि फिल्मी सितारों को फॉलो करने का ट्रेंड जबरदस्त हैं। एएस मोतीवाला फाइन ज्वैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार मैंस ज्वैलरी मार्केट को बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से प्रचार मिल रहा है। यह भी इस मार्केट को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर को डायमंड चेन, इयरपीस पहने हुए देखा गया और शाहरुख खान भी इस ट्रेंड सैटिंग में शामिल हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के पुत्र का विवाह हुआ और वह भी डायमंड ज्वैलरी डिजाइंस के प्रचार का कारण बना। डायमंड की प्राइस में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है, शायद यह भी सेल्स को बढ़ावा देता है। वर्ष 2020 के बाद मैंस ज्वैलरी मार्केट ने तीस प्रतिशत की ग्रोथ रजिस्टर की और इसके बाद तो मार्केट ने तीन गुनी ग्रोथ ली है, जो इस मार्केट के बढऩे का संकेत दे रहे हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news