ई - पेपर Subscribe Now!
ePaper Subscribe Now!
Download Android Mobile App
Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi
13-06-2026
ताइवान की कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी आसुस करंट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में भारत में लैपटॉप का स्थानीय उत्पादन बढ़ाकर 20-30 प्रतिशत करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आसुस इंडिया के उपभोक्ता कारोबार के उत्पाद एवं विपणन प्रमुख परमजीत सिंह मेहता ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में गेमिंग लैपटॉप का लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कंपनी भारत में अपनी लैपटॉप डिमांड का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय उत्पादन के माध्यम से पूरा कर रही है और इसे इस वर्ष बढ़ाया जाएगा। मेहता ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में बिकने वाले आसुस के लैपटॉप में स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत थी। गेमिंग लैपटॉप के उत्पादन के जुडऩे के साथ यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष में बढक़र 20-30 प्रतिशत हो जाएगा। आसुस ने भारत में अपने टीयूएफ गेमिंग लैपटॉप के उत्पादन की शुरुआत करने की योजना की घोषणा की है। गेमिंग लैपटॉप का स्थानीय उत्पादन इस वर्ष शुरू होगा और हमारी जानकारी के अनुसार ऐसा करने वाला हम पहला ब्रांड होंगे।
जैसा कि हम जानते हैं कि कोई व्यक्ति जब करवट बदलता है तो मात्र उसकी दिशा बदलती है पर जब समय बदलता है तो वह उसकी दशा को कुछ इस तरह बदल सकता है जिसको समझना...
जो कर्मठ नहीं है, जिसे आत्मबोध नहीं है, जो अपने धर्म से विमुख है, धन का सदुपयोग नहीं करता व उसे धर्म के कार्य में भी नहीं लगाता, धन का अनावश्यक संचय करता है,...
विकास के नये दौर को हम जिस तरह Labour v/s Leisure (परिश्रम के स्थान पर आराम) इकोनॉमी और उससे पैदा होने वाली बेरोजगारी बढ़ाने वाली समाज व्यवस्था के नाम से...
जब कोई देश Global Capitalist System की व्यवस्था को अपना लेता है तो वहां पूंजी प्रधान ऐसे अनेक घटनाक्रम घटित होते चले जाते हैं जो दिखने में व्यक्ति की सफलता......
जब कोई देश Creative के स्थान पर Distributive Capitalism या जो रुपैया जमा है उसे ही नहीं वरन अप्रत्याशित उधार लेकर विकास करने की प्रक्रिया को अपनाते हुए गति......