TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-01-2026

फैशन बाजार में हॉट हुआ डेनिम वॉर

  •  डायमंड है सदा के लिए स्लोगन...अब बदल गया है। कह सकते हैं कि डेनिम है सदा के लिए। ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में एक बार फिर डेनिम बजवर्ड बन रहा है और भारत में इसकी गूंज साफ सुनी जा सकती है। भारत तो वैसे भी यंग इंडिया ही है जहां ग्लोबल कंज्यूमर ट्रेंड्स आग की तरह फैलते हैं। दुनिया के तीन महारथियों लेवी स्ट्रॉस, अमेरिकन ईगल और गैप ने सेलिब्रिटीज पावर के दम पर डेनिम डिमांड को पंप करने का तगड़ा केंपेन छेड़ दिया है, एनेलिस्ट इसे डेनिम वॉर कह रहे हैं। इस जंग से भारत भी अछूता नहीं है, क्योंकि इंडिया का डेनिम मार्केट बहुत तेजी से ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ सिंक हो रहा है। टीवी आउटकम एनालिटिक्स कंपनी ईडो का अनुमान है कि दुनिया भर में ब्रांड्स ने 2025 में डेनिम एडवरटाइजिंग पर 2024 के मुकाबले करीब 70 परसेंट ज्यादा खर्च किया। एनेलिसस्ट का मानना है कि ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता और कंज्यूमर स्पेंड पर दबाव के दौर में डेनिम एक ऐसा सेगमेंट है, जिसमें ब्रांड्स को हर मर्ज की दवा नजर आ रही है। इस डेनिम वॉर की शुरुआत लेवी ने की है। बेयोंसे के एल्बम लेवीज जीन्स को सुनने के बाद कंपनी की सीईओ मिशेल गैस ने बेयोंसे को लेवी के ग्लोबल केंपेन का चेहरा बना दिया। लेवी का वीमन (महिला) कस्टमर बेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट कहती हैं कि भारत में भी महिलाएं डेनिम कैटेगरी की सबसे तेजी से बढ़ती ग्राहक हैं। बेयोंसे की सेलेब्रिटी अपील ब्रांड के लिए कूल फैक्टर हासिल करने में कामयाब रही है और इसका असर भारत के जेन •ाी और मिलेनियम कस्टमर पर भी पड़ रहा है। दूसरी ओर गैप और अमेरिकन ईगल ने भी अपने सेलेब्रिटी केंपेन शुरू किए। गैप का कैट्सआई गर्ल ग्रुप के साथ बनाया गया टिकटॉक-फस्र्ट ...मिल्कशेक...केंपेन भारत में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं अमेरिकन ईगल ने सिडनी स्वीनी के साथ गुड जींस अभियान लॉन्च किया जो भारत में ट्रेक्शन हासिल करने में कामयाब रहा। इस डेनिम वॉर में ट्रू रिलिजन जैसे स्मॉल ब्रांड्स भी कूद पड़े हैं। काइली जेनर की एक पोस्ट ने ट्रू रिलिजन के डिजिटल ट्रेक्शन में आग लगा दी। डेनिम साइकलिक फैशन का क्लासिक उदाहरण है। 2000 के दशक में जब लो-राइज ट्रेंड चरम पर था, तो भारत में इंटरनेशनल ब्रांड्स गिने-चुने थे।  कोविड के बाद कंज्यूमर में एथलीजर से आगे बढक़र ...ड्रेस-अप... का ट्रेंड है जिसने डेनिम को फिर से बाजार में ला खड़ा किया है। फस्ट-फैशन, थ्रिफ्टिंग और सस्टेनेबल फैशन के बढ़ते विकल्पों के बीच डेनिम का अब कोई एक ‘कट’ ट्रेंड में नहीं। यहां तक कि रेगुलर फिट, स्किनी फिट, लो वेस्ट, मिड वेस्ट, लो राइ•ा, मिड राइज, वाइड-लेग, बैरल, बूटकट, स्ट्रेट, मॉम-फिट सब एक साथ चल रहे हैं।

Share
फैशन बाजार में हॉट हुआ डेनिम वॉर

 डायमंड है सदा के लिए स्लोगन...अब बदल गया है। कह सकते हैं कि डेनिम है सदा के लिए। ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में एक बार फिर डेनिम बजवर्ड बन रहा है और भारत में इसकी गूंज साफ सुनी जा सकती है। भारत तो वैसे भी यंग इंडिया ही है जहां ग्लोबल कंज्यूमर ट्रेंड्स आग की तरह फैलते हैं। दुनिया के तीन महारथियों लेवी स्ट्रॉस, अमेरिकन ईगल और गैप ने सेलिब्रिटीज पावर के दम पर डेनिम डिमांड को पंप करने का तगड़ा केंपेन छेड़ दिया है, एनेलिस्ट इसे डेनिम वॉर कह रहे हैं। इस जंग से भारत भी अछूता नहीं है, क्योंकि इंडिया का डेनिम मार्केट बहुत तेजी से ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ सिंक हो रहा है। टीवी आउटकम एनालिटिक्स कंपनी ईडो का अनुमान है कि दुनिया भर में ब्रांड्स ने 2025 में डेनिम एडवरटाइजिंग पर 2024 के मुकाबले करीब 70 परसेंट ज्यादा खर्च किया। एनेलिसस्ट का मानना है कि ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता और कंज्यूमर स्पेंड पर दबाव के दौर में डेनिम एक ऐसा सेगमेंट है, जिसमें ब्रांड्स को हर मर्ज की दवा नजर आ रही है। इस डेनिम वॉर की शुरुआत लेवी ने की है। बेयोंसे के एल्बम लेवीज जीन्स को सुनने के बाद कंपनी की सीईओ मिशेल गैस ने बेयोंसे को लेवी के ग्लोबल केंपेन का चेहरा बना दिया। लेवी का वीमन (महिला) कस्टमर बेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट कहती हैं कि भारत में भी महिलाएं डेनिम कैटेगरी की सबसे तेजी से बढ़ती ग्राहक हैं। बेयोंसे की सेलेब्रिटी अपील ब्रांड के लिए कूल फैक्टर हासिल करने में कामयाब रही है और इसका असर भारत के जेन •ाी और मिलेनियम कस्टमर पर भी पड़ रहा है। दूसरी ओर गैप और अमेरिकन ईगल ने भी अपने सेलेब्रिटी केंपेन शुरू किए। गैप का कैट्सआई गर्ल ग्रुप के साथ बनाया गया टिकटॉक-फस्र्ट ...मिल्कशेक...केंपेन भारत में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं अमेरिकन ईगल ने सिडनी स्वीनी के साथ गुड जींस अभियान लॉन्च किया जो भारत में ट्रेक्शन हासिल करने में कामयाब रहा। इस डेनिम वॉर में ट्रू रिलिजन जैसे स्मॉल ब्रांड्स भी कूद पड़े हैं। काइली जेनर की एक पोस्ट ने ट्रू रिलिजन के डिजिटल ट्रेक्शन में आग लगा दी। डेनिम साइकलिक फैशन का क्लासिक उदाहरण है। 2000 के दशक में जब लो-राइज ट्रेंड चरम पर था, तो भारत में इंटरनेशनल ब्रांड्स गिने-चुने थे।  कोविड के बाद कंज्यूमर में एथलीजर से आगे बढक़र ...ड्रेस-अप... का ट्रेंड है जिसने डेनिम को फिर से बाजार में ला खड़ा किया है। फस्ट-फैशन, थ्रिफ्टिंग और सस्टेनेबल फैशन के बढ़ते विकल्पों के बीच डेनिम का अब कोई एक ‘कट’ ट्रेंड में नहीं। यहां तक कि रेगुलर फिट, स्किनी फिट, लो वेस्ट, मिड वेस्ट, लो राइ•ा, मिड राइज, वाइड-लेग, बैरल, बूटकट, स्ट्रेट, मॉम-फिट सब एक साथ चल रहे हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news