दुबई की प्रिंसेस शेख महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने अपनी ट्विटर पहचान को बदलकर एक्सटियाना कर लिया है। उनकी मां ग्रीक मूल की हैं और माना जा रहा है वे इस्लाम से फिर ईसाई हो गई हैं। साल 2024 में उन्होंने दुबई के प्रिंस शेख माना बिन मोहम्मद अल मकतूम से तलाक लेकर दुनियाभर में सुर्खियां बंटोर ली थीं। अब उन्होंने डिवोर्स नाम से परफ्यूम लॉन्च किया है। यह यूनिसेक्स परफ्यूम तीन अलग-अलग वेरिएंट्स ईडीपी, ईडीटी और लिमिटेड एडिशन रिजर्व में पेश किया गया है। ईडीपी लंबे समय तक टिकने वाला और अधिक गहरा फ्रेगरेंस है वहीं ईडीटी हल्का और डेली वियर जबकि लिमिटेड एडिशन रिजर्व प्रीमियम वर्जन, जिसमें वुडी और एंबर नोट्स अधिक गहरे हैं। डिवोर्स परफ्यूम को मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है। ईडीपी की 100 मिली पैक की प्राइस जहां लगभग 6,500 रुपये है, वहीं ईडीटी (100 मिली) करीब 4,200 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह लिमिडेट एडिशन रिजर्व का 100 मिली पैक लगभग 9,500 रुपये का है। डिवोर्स परफ्यूम 30 मिली के ट्रैवल साइज भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2,200 से शुरू होती है। इस परफ्यूम को कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स और हाईएंड रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल आउटलेट्स पर सीमित समय की पर्चेज विंडो के जरिए बेचा जाएगा।