TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-07-2026

‘विजिबिलिटी, क्रेडिबिलिटी, कनेक्टिविटी और डिजिटल प्रजेंस कारोबार की सफलता के नए बन चुके हैं स्तंभ’

  •  जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा ‘डिजिटल मार्केटिंग’ विषय पर एक इंटरेक्टिव सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग की आधुनिक रणनीतियों, सोशल मीडिया ब्रांडिंग एवं ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक ने व्यापार करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। आज व्यवसाय की सफलता केवल उत्कृष्ट उत्पाद, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं या प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी मजबूत डिजिटल उपस्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने बिल गेट्स के प्रसिद्ध कथन यदि आपका व्यापार इंटरनेट पर नहीं है, तो आपका व्यापार जल्द ही व्यापार से बाहर हो जाएगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आज के व्यापारिक परिदृश्य की वास्तविकता को दर्शाता है। एक समय व्यवसाय की सफलता का आधार केवल स्थान, उत्पाद और कीमत हुआ करती थी, लेकिन आज विजिबिलिटी, क्रेडिबिलिटी, कनेक्टिविटी और डिजिटल उपस्थिति सफलता के नए स्तंभ बन चुके हैं। आज का ग्राहक किसी भी उत्पाद या सेवा को खरीदने से पहले इंटरनेट पर जानकारी प्राप्त करता है, ऑनलाइन रिव्यू पढ़ता है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग प्रत्येक उद्यमी, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र के लिए व्यवसाय विस्तार, नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मुख्य वक्ता कृष्णाज हर्बल एंड आयुर्वेदा के संस्थापक एवं सीईओ श्रवण कुमार डागा ने कहा कि यदि आपके पास गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सही रणनीति है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे ग्राहक तक पहुंच बना सकते हैं। मुख्य वक्ता कटारिया सेल्स नेटवर्क के संस्थापक हार्दिक कटारिया ने बताया कि आज छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग तक सभी के लिए डिजिटल मार्केटिंग समान रूप से महत्वपूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम का संचालन पवन बूब ने किया। सचिव सोनू भार्गव ने बताया कि डिजिटल युग में नई तकनीकों एवं डिजिटल मार्केटिंग को अपनाना प्रत्येक उद्योग की आवश्यकता बन चुका है।

Share
‘विजिबिलिटी, क्रेडिबिलिटी, कनेक्टिविटी और डिजिटल प्रजेंस कारोबार की सफलता के नए बन चुके हैं स्तंभ’

 जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा ‘डिजिटल मार्केटिंग’ विषय पर एक इंटरेक्टिव सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग की आधुनिक रणनीतियों, सोशल मीडिया ब्रांडिंग एवं ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक ने व्यापार करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। आज व्यवसाय की सफलता केवल उत्कृष्ट उत्पाद, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं या प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी मजबूत डिजिटल उपस्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने बिल गेट्स के प्रसिद्ध कथन यदि आपका व्यापार इंटरनेट पर नहीं है, तो आपका व्यापार जल्द ही व्यापार से बाहर हो जाएगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आज के व्यापारिक परिदृश्य की वास्तविकता को दर्शाता है। एक समय व्यवसाय की सफलता का आधार केवल स्थान, उत्पाद और कीमत हुआ करती थी, लेकिन आज विजिबिलिटी, क्रेडिबिलिटी, कनेक्टिविटी और डिजिटल उपस्थिति सफलता के नए स्तंभ बन चुके हैं। आज का ग्राहक किसी भी उत्पाद या सेवा को खरीदने से पहले इंटरनेट पर जानकारी प्राप्त करता है, ऑनलाइन रिव्यू पढ़ता है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग प्रत्येक उद्यमी, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र के लिए व्यवसाय विस्तार, नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मुख्य वक्ता कृष्णाज हर्बल एंड आयुर्वेदा के संस्थापक एवं सीईओ श्रवण कुमार डागा ने कहा कि यदि आपके पास गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सही रणनीति है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे ग्राहक तक पहुंच बना सकते हैं। मुख्य वक्ता कटारिया सेल्स नेटवर्क के संस्थापक हार्दिक कटारिया ने बताया कि आज छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग तक सभी के लिए डिजिटल मार्केटिंग समान रूप से महत्वपूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम का संचालन पवन बूब ने किया। सचिव सोनू भार्गव ने बताया कि डिजिटल युग में नई तकनीकों एवं डिजिटल मार्केटिंग को अपनाना प्रत्येक उद्योग की आवश्यकता बन चुका है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news