सप्लाई कमजोर होने तथा मांग बढऩे से गत सप्ताह के दौरान बारदाना बाजार में जूट उत्पादों में मजबूती का रुख रहा। पुराने बारदाने के भाव भी पूर्वस्तर पर टिके रहे। कोलकाता के तेज समाचार आने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से हैसिन के भाव 44 & 8.12 के भाव 5300 रुपए, 44&6.5 के भाव 3600 रुपए, 40&8.12 के भाव 4700 रुपए तथा 44&5.5 के भाव 3500 रुपए प्रति 91.4 मीटर पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने से डबल वार्प कैनवास 34 ईंच के भाव 150 रुपए बढक़र 6650 रुपए प्रति 91.4 मीटर हो गये। स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से सुतली के भाव 15600/15800 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जबकि ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से हरे पट्ïटे की बोरी 200 रुपए मुलायम होकर 12200 रुपए प्रति 100 बोरी रह गये। पुराने बारदाने में ग्राहकी निकलने तथा बिकवाली कमजोर होने से प्लास्टिक बोरी के भाव 4000/4200 रुपए तथा बीड़ी वाले बारदाने के भाव 7300/7500 रुपए प्रति 100 बोरी पर टिके रहे।