TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-09-2025

टमाटर की बंपर पैदावार ने गिराए दाम

  •  आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमतों में मंदे का रुख बना रहा। आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने बताया कि, टमाटर की कीमतों में 100/200 रुपए की मंदी आने से बैंगलोर क्वालिटी के भाव 500/600 रुपए सोलन 400/500 रुपए महाराष्ट्र के भाव भी 400/600 रुपए प्रति 25 किलो रह गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज मंडी में इसकी आवक करीब 50 बड़ी गाड़ी के आसपास हुई है। उन्होंने आगे बताया कि, विभिन्न राज्यों जैसे कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, और महाराष्ट्र से नई फसल आने से मंडियों में टमाटर की आवक आपूर्ति बढ़ गई है। इस बार कई क्षेत्रों में टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। कुछ व्यापारियों का मानना है कि, अनुकूल मौसम की वजह से फसल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे पैदावार काफी अच्छी रही। अधिक उत्पादन के कारण भी कीमतें गिरी हैं। बढ़ी हुई आवक और बंपर उत्पादन के कारण बाजार में टमाटर की अधिकता हो गई है। जितनी तेजी से आवक बढ़ी है, उतनी तेजी से बिक्री नहीं हो पा रही है, जिससे दाम गिर गए हैं। जब टमाटर की नई फसल बाज़ार में आती है और इसका उत्पादन बंपर होता है, तो मांग की तुलना में आपूर्ति बहुत बढ़ जाती है। इस बम्पर फसल की स्थिति के कारण, थोक बाजारों में कीमतें गिर रही हैं। अगर टमाटर को बिना किसी देरी या नुकसान के एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके, तो भी कीमतें स्थिर या कम रहती हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि टमाटर की कीमतों में हमेशा उतार-चढ़ाव होता रहता है। कभी-कभी फसल खराब होने, कम उत्पादन या बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं, और कभी-कभी बम्पर उत्पादन के कारण कीमतें बहुत गिर जाती हैं, कुल मिलाकर माल अधिक आने एवं स्टॉक ज्यादा होने से टमाटर में मंदे के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्याज के भावों में स्थिरता बनी हुई है। यहां पर राजस्थान, महाराष्ट्र, पुणे, मध्य प्रदेश क्वालिटी के प्याज 500/800 रुपए प्रति 40 किलो बिक रहे है। व्यापारियों ने बताया कि, आज प्याज की आवक मंडियों में भरपूर मात्रा में आई है। अत: आगे आवक अधिक को देखते हुए बाजार तेज रहने की सभावना है। अदरक की कीमतों में भी 5/13 रुपए की तेजी आने से बेंगलुरु क्वालिटी के भाव 38/40 रुपए एवं कर्नाटक 50/80 रुपए प्रति किलो हो गए है। तेजी आने का मुख्य कारण यह है कि, क्योंकि यहां पर इसकी आवक कम आ रही है। वहीं दूसरी और नींबू की कीमतों में स्थिरता बन रही। व्यापारियों ने बताया कि, इसकी आवक आज 30 गाड़ी के आसपास हुई है। इस समय मंडियो में माल अधिक आ रहा है। अत: आगामी दिनों में इसका बाजार नरम ही बना रहेगा। सब्जियों की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। जिससे बैगन 15/30 धनिया पत्ता 60/120 मटर 80/150 शिमला मिर्च 40/60 खीरा 15/30 मूली 20/30 भिंडी 20/30 फूलगोभी 50/80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। आगामी दिनों में सब्जियों का बाजार मजबूत रहने की संभावना है।

Share
टमाटर की बंपर पैदावार ने गिराए दाम

 आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमतों में मंदे का रुख बना रहा। आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने बताया कि, टमाटर की कीमतों में 100/200 रुपए की मंदी आने से बैंगलोर क्वालिटी के भाव 500/600 रुपए सोलन 400/500 रुपए महाराष्ट्र के भाव भी 400/600 रुपए प्रति 25 किलो रह गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज मंडी में इसकी आवक करीब 50 बड़ी गाड़ी के आसपास हुई है। उन्होंने आगे बताया कि, विभिन्न राज्यों जैसे कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, और महाराष्ट्र से नई फसल आने से मंडियों में टमाटर की आवक आपूर्ति बढ़ गई है। इस बार कई क्षेत्रों में टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। कुछ व्यापारियों का मानना है कि, अनुकूल मौसम की वजह से फसल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे पैदावार काफी अच्छी रही। अधिक उत्पादन के कारण भी कीमतें गिरी हैं। बढ़ी हुई आवक और बंपर उत्पादन के कारण बाजार में टमाटर की अधिकता हो गई है। जितनी तेजी से आवक बढ़ी है, उतनी तेजी से बिक्री नहीं हो पा रही है, जिससे दाम गिर गए हैं। जब टमाटर की नई फसल बाज़ार में आती है और इसका उत्पादन बंपर होता है, तो मांग की तुलना में आपूर्ति बहुत बढ़ जाती है। इस बम्पर फसल की स्थिति के कारण, थोक बाजारों में कीमतें गिर रही हैं। अगर टमाटर को बिना किसी देरी या नुकसान के एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके, तो भी कीमतें स्थिर या कम रहती हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि टमाटर की कीमतों में हमेशा उतार-चढ़ाव होता रहता है। कभी-कभी फसल खराब होने, कम उत्पादन या बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं, और कभी-कभी बम्पर उत्पादन के कारण कीमतें बहुत गिर जाती हैं, कुल मिलाकर माल अधिक आने एवं स्टॉक ज्यादा होने से टमाटर में मंदे के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्याज के भावों में स्थिरता बनी हुई है। यहां पर राजस्थान, महाराष्ट्र, पुणे, मध्य प्रदेश क्वालिटी के प्याज 500/800 रुपए प्रति 40 किलो बिक रहे है। व्यापारियों ने बताया कि, आज प्याज की आवक मंडियों में भरपूर मात्रा में आई है। अत: आगे आवक अधिक को देखते हुए बाजार तेज रहने की सभावना है। अदरक की कीमतों में भी 5/13 रुपए की तेजी आने से बेंगलुरु क्वालिटी के भाव 38/40 रुपए एवं कर्नाटक 50/80 रुपए प्रति किलो हो गए है। तेजी आने का मुख्य कारण यह है कि, क्योंकि यहां पर इसकी आवक कम आ रही है। वहीं दूसरी और नींबू की कीमतों में स्थिरता बन रही। व्यापारियों ने बताया कि, इसकी आवक आज 30 गाड़ी के आसपास हुई है। इस समय मंडियो में माल अधिक आ रहा है। अत: आगामी दिनों में इसका बाजार नरम ही बना रहेगा। सब्जियों की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। जिससे बैगन 15/30 धनिया पत्ता 60/120 मटर 80/150 शिमला मिर्च 40/60 खीरा 15/30 मूली 20/30 भिंडी 20/30 फूलगोभी 50/80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। आगामी दिनों में सब्जियों का बाजार मजबूत रहने की संभावना है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news