TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-05-2026

टाटा अल्ट्रोज का सीएनजी ऑटोमेटिक वेरिएंट...

  •  टाटा मोटर्स ने नई अल्ट्रोज आईसीएनजी एएमटी 8.69 लाख की एंट्री (एक्स-शोरूम, दिल्ली) प्राइस पर लॉन्च की है। यह भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक है जिसमें सीएनजी पावरट्रेन के साथ एएमटी (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन दिया गया। पांच वेरिएंट्स में आई आईसीएनजी एएमटी के टॉप एंड ट्रिम की एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 10.77 लाख रुपये है। अब अल्ट्रोज में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मौजूद हैं। इस कार में 1.2-लीटर रेवोट्रोन इंजन है, जो 72.5 पीएस पावर और 103 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस मॉडल की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसका ट्विन-सिलिंडर आईसीएनजी सिस्टम है। इसमें एक बड़े टैंक की जगह दो छोटे सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे बूट स्पेस बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि आईसीएनजी मोड में भी इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में यह 345 लीटर तक जाता है। इसमें सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट करने की सुविधा है, जिससे पहले पेट्रोल पर स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक सिंगल ईसीयू सिस्टम भी है, जो पेट्रोल और सीएनजी के बीच स्मूद स्विचिंग को मैनेज करता है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और डुअल 10.24-इंच स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और रियर कम्फर्ट सीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 

Share
टाटा अल्ट्रोज का सीएनजी ऑटोमेटिक वेरिएंट...

 टाटा मोटर्स ने नई अल्ट्रोज आईसीएनजी एएमटी 8.69 लाख की एंट्री (एक्स-शोरूम, दिल्ली) प्राइस पर लॉन्च की है। यह भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक है जिसमें सीएनजी पावरट्रेन के साथ एएमटी (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन दिया गया। पांच वेरिएंट्स में आई आईसीएनजी एएमटी के टॉप एंड ट्रिम की एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 10.77 लाख रुपये है। अब अल्ट्रोज में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मौजूद हैं। इस कार में 1.2-लीटर रेवोट्रोन इंजन है, जो 72.5 पीएस पावर और 103 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस मॉडल की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसका ट्विन-सिलिंडर आईसीएनजी सिस्टम है। इसमें एक बड़े टैंक की जगह दो छोटे सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे बूट स्पेस बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि आईसीएनजी मोड में भी इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में यह 345 लीटर तक जाता है। इसमें सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट करने की सुविधा है, जिससे पहले पेट्रोल पर स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक सिंगल ईसीयू सिस्टम भी है, जो पेट्रोल और सीएनजी के बीच स्मूद स्विचिंग को मैनेज करता है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और डुअल 10.24-इंच स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और रियर कम्फर्ट सीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news