होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपने फ्लेगशिप मिड-साइज सेडान सिटी का 2026 का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है। नई सिटी की एंट्री एक्स-शोरूम प्राइस 11.99 लाख रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम एसयूवी कैटेगरी में एंट्री करते हुए होंडा •ाीआर-वी हाइब्रिड से भी पर्दा उठाया है। ये दोनों मॉडल भारत के लिए कंपनी की नई ग्रोथ स्ट्रेटेजी के तहत पेश किए गए पहले प्रोडक्ट हैं। नई 2026 होंडा सिटी के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें पहले से बड़ा मेश ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और फुल विड्थ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। फ्रंट बंपर में नए एयर इनटेक्स और एयर कर्टेन दिए गए हैं। नई सिटी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और होंडा का लेवल-2 अडैस सेफ्टी पैकेज भी है। न्यू सिटी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 119 बीएचपी पावर और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं। न्यू सिटी का ई:एचईवी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट भी है जिसका माइलेज 27.26 किमी है। चार वेरिएंट्स एसवी, वी, •ाीएक्स और •ाीएक्स+ में आई न्यू सिटी की प्राइस 11.99 लाख से 20.99 लाख के बीच है।
