टाटा मोटर्स ने फ्लेगशिप एसयूवी मॉडल हैरियर और सफारी डीजल में अल्ट्रा और रेड डार्क वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। ये वेरिएंट पहले 2026 में टर्बो-पेट्रोल मॉडल्स के साथ पेश किए जा चुके हैं। हैरियर डीजल की कीमत 23.85 लाख से शुरू होती है, जबकि सफारी डीजल की एंट्री एक्स-शोरूम प्राइस 24.50 लाख रुपये है। हैरियर में अब फीयरलैस अल्ट्रा और फीयरलैस अल्ट्रा रेडडार्क वेरिएंट शामिल किए गए हैं, जबकि सफारी में अकॉम्प्लिश्ड अल्ट्रा और अकॉम्प्लिश्ड अल्ट्रा रेडडार्क वेरिएंट जोड़े गए हैं। दोनों एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। नए अल्ट्रा वेरिएंट्स में 14.53-इंच का सैमसंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल आईआरवीएम के साथ बिल्ट-इन डैशकैम, ऑनबोर्ड नेविगेशन, एप सूट, ओआरवीएम मेमोरी फंक्शन, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, फ्रंट और रियर कैमरा वॉशर और 65 वॉट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड सीट्स, ड्राइवर सीट मेमोरी, बॉस मोड, 360-डिग्री कैमरा और लेवल2+ अडैस फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं रेडडार्क वेरिएंट्स में नाइट्रो क्रिमसन ड्यूल-टोन एक्सटीरियर, ब्लैक रूफ, ऑल-ब्लैक थीम, 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और केबिन में रेड-थीम लेदरेट अपहोल्स्ट्री। दोनों एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 168 बीएचपी पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।