ईवी स्टार्टअप ओबन इलेक्ट्रिक ने नई ई-बाइक रोर ईवो को 99,999 (एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। हालांकि 10 हजार बुकिंग्स के बाद इसकी प्राइस बढक़र 1.25 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी ने कहा है कि जून से इसकी टेस्ट राइड और डिलीवरी देशभर के 18 राज्यों में 150 शोरूम के जरिए शुरू होगी। इसमें 9 किलोवॉट की मोटर जो 250 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। इसमें लगी 3.4 किलोवॉट की एलएफपी बैटकी से 180 किमी की रेंज मिल सकती है। एआरएक्स प्लेटफॉर्म पर बनी इस बाइक में एआई-स्मार्टआईक्यू राइड मोड दिया गया है, जो राइडिंग पैटर्न का विश्लेषण कर रेंज को 15 परसेंट तक बढ़ाने में मदद करता है। इसमें नेविगेशन, राइड डेटा, जियो-फेंसिंग, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और एप-बेस्ड सपोर्ट जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प, फुल-विड्थ एलईडी डीआरएल, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोक्र्स, रियर मोनोशॉक, दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है।सेफ्टी फीचर्स में फॉल अलर्ट, इमरजेंसी असिस्ट, यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम शामिल हैं। आठ साल की वॉरंटी के साथ आ रही इस बाइक को कंपनी ने पल्स रैड, न्यूट्रोन ब्लू, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटोन वाइट आदि चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।