टाटा ईवी ने कर्व.ईवी सीरीजएक्स को 16.99 लाख रुपये की (एक्स-शोरूम, मुंबई) प्राइस पर लॉन्च किया है। इस नई सीरीज में एकॉम्प्लिश्ड एक्स 55 और एम्पावर्ड एक्स 55 जैसे दो नए वेरिएंट जोड़े गए हैं, जबकि नया नाइट्रो क्रिमसन कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है। कर्व.ईवी सीरीजएक्स को एक लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे के रूप में पोजिशन किया गया है, जिसमें 55 किलोवॉट बैटरी पैक दिया गया है और इसकी ड्राइव रेंज 502 किमी है। टाटा.ईवी का कहना है कि इस कार के साथ हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है, जिसमें फस्र्ट ओनर को कुछ शर्तों के साथ 15 साल की वॉरंटी मिल सकती है। यह मॉडल 167 एचपी पावर और 215 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। और एक्टिईवी आर्किटक्चर पर आधारित इस सीरीजएक्स को शहर और इंटरसिटी दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए ट्यून किया गया है। एकॉम्प्लिश्ड एक्स 55 वेरिएंट में ओपनएबल पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल 26.03 सेमी डिजिटल स्क्रीन, नेविगेशन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आर-कम्फर्ट सीट्स, पैसिव वेंटिलेशन, बेनेके कालिको लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सेरेनिटी स्क्रीन रियर सनशेड्स भी दिए गए हैं। वहीं टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड एक्स 55 में फ्रंट सीट एक्टिव वेंटिलेशन, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 31.24 सेमी हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्केड.ईवी एप सूट और जेबीएल 9-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर मिलता है। इसमें लेवल 2 अडैस, आर18 अलॉय व्हील्स, वेहीकल-टू-वेहीकल और वेहीकल-टू-लोड सपोर्ट (फ्रंक के साथ), जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट और डायनेमिक स्मार्ट लाइटिंग एनिमेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।