TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-05-2026

मैक्लारेन की नई हाइपरकार...

  •  ब्रिटिश सुपरकार मेकर मैक्लारेन ने नई हाइब्रिड रेसिंग मशीन एमसीएल-एचवाई हाइपरकार को शोकेस किया है। यह कार 2027 से एफआईए वल्र्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप (डब्ल्यूईसी) की हाइपरकार कैटेगरी में हिस्सा लेगी। कंपनी ने ट्रैक-ओनली एमसीएल-एचवाई जीटीआर भी पेश की है। माना जा रहा है कि कंपनी अब मोटरस्पोर्ट्स के ट्रिपल क्राउन पर दोबारा कब्जा जमाने की तैयारी में है। मोटरस्पोर्ट्स का ट्रिपल क्राउन तीन सबसे प्रतिष्ठित रेसिंग इवेंट्स मोनाको ग्रां प्री, इंडियानापोलिस 500 और ले मैंस 24 आवर्स में जीत हासिल करने को कहा जाता है। लाइटवेट कार्बन-फाइबर मोनोकोक चेसिस वाली इस हाइपरकार में ट्विन-टर्बोचाज्र्ड वी6 इंजन और हाइब्रिड एमजीयू सिस्टम दिया गया है, जो मिलकर लगभग 707 एचपी पावर जेनरेट करते हैं। इस रिअर ड्राइव कार का वजन केवल 1,030 किलोग्राम है। मैकलारेन मई 2026 से ऑन-ट्रैक टेस्टिंग शुरू करेगी, जबकि आधिकारिक होमोलोगेशन 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होगा।  वहीं एमसीएल-एचवाई जीटीआर लिमिटेड एडिशन ट्रैक-ओनली कार होगी। इसका कॉन्सेप्ट फेरारी 499पी मोडिफिकाटा जैसा है। इसमें केवल 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 इंजन दिया गया है, जो लगभग 730 हॉर्सपावर उत्पन्न करता है।

Share
मैक्लारेन की नई हाइपरकार...

 ब्रिटिश सुपरकार मेकर मैक्लारेन ने नई हाइब्रिड रेसिंग मशीन एमसीएल-एचवाई हाइपरकार को शोकेस किया है। यह कार 2027 से एफआईए वल्र्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप (डब्ल्यूईसी) की हाइपरकार कैटेगरी में हिस्सा लेगी। कंपनी ने ट्रैक-ओनली एमसीएल-एचवाई जीटीआर भी पेश की है। माना जा रहा है कि कंपनी अब मोटरस्पोर्ट्स के ट्रिपल क्राउन पर दोबारा कब्जा जमाने की तैयारी में है। मोटरस्पोर्ट्स का ट्रिपल क्राउन तीन सबसे प्रतिष्ठित रेसिंग इवेंट्स मोनाको ग्रां प्री, इंडियानापोलिस 500 और ले मैंस 24 आवर्स में जीत हासिल करने को कहा जाता है। लाइटवेट कार्बन-फाइबर मोनोकोक चेसिस वाली इस हाइपरकार में ट्विन-टर्बोचाज्र्ड वी6 इंजन और हाइब्रिड एमजीयू सिस्टम दिया गया है, जो मिलकर लगभग 707 एचपी पावर जेनरेट करते हैं। इस रिअर ड्राइव कार का वजन केवल 1,030 किलोग्राम है। मैकलारेन मई 2026 से ऑन-ट्रैक टेस्टिंग शुरू करेगी, जबकि आधिकारिक होमोलोगेशन 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होगा।  वहीं एमसीएल-एचवाई जीटीआर लिमिटेड एडिशन ट्रैक-ओनली कार होगी। इसका कॉन्सेप्ट फेरारी 499पी मोडिफिकाटा जैसा है। इसमें केवल 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 इंजन दिया गया है, जो लगभग 730 हॉर्सपावर उत्पन्न करता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news