बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नई एम440आई एक्सड्राइव कन्वर्टिबल को 1.09 करोड़ (एक्स-शोरूम) की प्राइस पर लॉन्च किया है। सीबीयू यानी फुली बिल्ट इंपोर्टेड इस मॉडल के जरिए कंपनी हाई मार्जिन लो वॉल्यूम सैगमेंट को मजबूत करना चाहती है। भारत में ऑटो कंपनियों में सेडान और एसयूवी के साथ-साथ लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड प्रोडक्ट लॉन्च करने का ट्रेंड तेज हो रहा है। एम440आई एक्सड्राइव कन्वर्टिबल में 3.0-लीटर इनलाइन सिक्स-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 374 हॉर्सपावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बीएमडब्ल्यू का एक्सड्राइव ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। साथ ही, 48वी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल है। एम440आई एक्सड्राइव कन्वर्टिबल में एडवांस्ड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी जैसे अडैप्टिव एम सस्पेंशन, एम स्पोर्ट डिफरेंशियल और एम स्पोर्ट ब्रेक्स दिए गए हैं, जो परफॉर्मेंस और आराम के बीच संतुलन प्रदान करते हैं। इसका सॉफ्ट-टॉप रूफ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक संचालित किया जा सकता है। कार के इंटीरियर में बीएमडब्ल्यू का कव्र्ड डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 दिया गया है। इसके साथ कनेक्टेडड्राइव तकनीक जैसे डिजिटल की प्लस और रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी भी उपलब्ध है।