वियतनाम की ईवी दिग्गज विनफास्ट भारत के कैब मार्केट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी अपनी ग्रीन टैक्सी सेवा जीएसएम के जरिए 8 प्रति किमी किराए पर फुल इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी में है। शुरुआत में कंपनी करीब 10 हजार लिमो ग्रीन एमपीवी सडक़ पर उतारेगी। आपको याद होगा भारत की पहली ऑर्गेनाइज्ड कैब सर्विस मेरू का ब्रांड कलर भी लिमो ग्रीन ही है। कंपनी ने कई राज्यों में ड्राइवर पार्टनर्स की भर्ती शुरू कर दी है, जहां 35,000 से 40,000 तक की सैलरी ऑफर की जा रही है। जीएसएम का सबसे बड़ा हथियार इसकी 100 परसेंट इलेक्ट्रिक फ्लीट और 5-स्टार सर्विस मॉडल होगा। कंपनी केवल अपनी ही ईवी गाडिय़ों का इस्तेमाल करेगी, जिससे वेहीकल क्वॉलिटी, ड्राइवर ट्रेनिंग और यूजर एक्सपीरियंस पर कंपनी का फुल कंट्रोल होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार लिमो ग्रीन एमपीवी के साथ ही वीएफ5 को भी राइड-हेलिंग नेटवर्क से जोडऩे का प्लान है। कंपनी का प्लान केवल टैक्सी सर्विस नहीं, बल्कि पूरा ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम का है। तमिलनाडु में विनफास्ट प्लांट का इस्तेमाल कंपनी रिटेल सेल्स और कैब सर्विस वेहीकल दोनों के लिए करेगी।