केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार भारत के पास 60 दिनों का क्रूड ऑइल और एलएनजी स्टॉक है, जबकि एलपीजी का स्टॉक लगभग 45 दिनों के लिए पर्याप्त है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना करीब 1 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। पुरी के अनुसार एलपीजी प्रोडक्शन को पहले के 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया गया है। इससे एलपीजी की डिमांड और सप्लाई के अंतर को घटाने में मदद मिलेगी।