TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-05-2026

बफेट हटे, बर्कशायर की एजीएम के विजिटर घटे

  •  बर्कशायर हाथवे के नए सीईओ ग्रेग एबेल की मौजूदगी में कंपनी के इंवेस्टर्स की सालाना बैठक तो हुई लेकिन भीड़ का आलम वॉरेन बफेट जितना नहीं रहा। एबेल जनवरी में सीईओ बने थे। हजारों लोगों ने फिर से बैठक में हिस्सा लिया, लेकिन शहर ओमाहा का एरीना आधा-परधा ही भरा हुआ था। बैठक की शुरुआत एक वीडियो श्रद्धांजलि के साथ हुई, जिसमें बफेट के पिछले 60 वार्षिक बैठकों के क्लिप शामिल थे।  बफेट ने जनवरी में सीईओ का पद छोड़ दिया था, लेकिन वे चेयरमैन बने हुए हैं। वॉरेन बफेट का लंच : 2026 के चैरिटी लंच ए सीट एट द टेबल में वॉरेन बफेट के साथ एनबीए स्टार स्टीफन करी और आयशा करी भी होंगे शामिल। इस बार लंच के ऑक्शन की प्रोसेस 7 मई से 14 मई 2026 तक ईबे पर आयोजित होगा। इस नीलामी में जीतने वाले बोलीदाता को अधिकतम सात मेहमानों के साथ 24 जून 2026 को ओमाहा में इन हस्तियों के साथ डिनर करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन से प्राप्त पूरी राशि ग्लाइड फाउंडेशन और ईट. लर्न. प्ले फाउंडेशन को दान की जाएगी।

Share
बफेट हटे, बर्कशायर की एजीएम के विजिटर घटे

 बर्कशायर हाथवे के नए सीईओ ग्रेग एबेल की मौजूदगी में कंपनी के इंवेस्टर्स की सालाना बैठक तो हुई लेकिन भीड़ का आलम वॉरेन बफेट जितना नहीं रहा। एबेल जनवरी में सीईओ बने थे। हजारों लोगों ने फिर से बैठक में हिस्सा लिया, लेकिन शहर ओमाहा का एरीना आधा-परधा ही भरा हुआ था। बैठक की शुरुआत एक वीडियो श्रद्धांजलि के साथ हुई, जिसमें बफेट के पिछले 60 वार्षिक बैठकों के क्लिप शामिल थे।  बफेट ने जनवरी में सीईओ का पद छोड़ दिया था, लेकिन वे चेयरमैन बने हुए हैं। वॉरेन बफेट का लंच : 2026 के चैरिटी लंच ए सीट एट द टेबल में वॉरेन बफेट के साथ एनबीए स्टार स्टीफन करी और आयशा करी भी होंगे शामिल। इस बार लंच के ऑक्शन की प्रोसेस 7 मई से 14 मई 2026 तक ईबे पर आयोजित होगा। इस नीलामी में जीतने वाले बोलीदाता को अधिकतम सात मेहमानों के साथ 24 जून 2026 को ओमाहा में इन हस्तियों के साथ डिनर करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन से प्राप्त पूरी राशि ग्लाइड फाउंडेशन और ईट. लर्न. प्ले फाउंडेशन को दान की जाएगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news