अमेरिका में पिछले दिनों प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ...नो किंग...प्रोटेस्ट्स में करीब 70 लाख लोगों ने भाग लिया बताया। किंग ट्रंप पर तंज कसने के लिए वॉशिंगटन के नेशनल मॉल पर एक विशाल सिंहासन रखा गया है। इस सिंहासन की सीट पर गोल्ड कलर का कमोड लगाया गया है। दरअसल प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा वाइट हाउस में कराए जा रहे बड़े पैमाने पर बदलाव का विरोध करने के लिए इसे व्यंग्य के रूप में लगाया गया है। यह सिंहासन मार्बल और गोल्ड कलर से तैयार किया गया है और साथ में लगी प्लेट पर लिखा है, ...एक राजा के योग्य सिंहासन...। इसके साथ ही एक संदेश में कहा गया है कि जब देश अभूतपूर्व विभाजन, बढ़ते संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा है, तब प्रेसिडेंट ट्रंप वाइट हाउस के लिंकन बेडरूम के बाथरूम को रेनोवेट करवा रहे हैं। प्लेट पर आगे लिखा है कि यह एक ऐसे दूरदर्शी नेता को समर्पित है, जिसने नीचे देखा, समस्या पहचानी और उसे सोने में बदल दिया। सत्ता में वापसी के बाद ट्रंप ने वाइट हाउस और वॉशिंगटन में कई बड़े बदलाव शुरू किए हैं। इनमें लिंकन बेडरूम के पास बाथरूम का रेनोवेशन, ओवल ऑफिस में सोने जैसी सजावट, वाइट हाउस के ईस्ट विंग को गिराकर एक नया बॉलरूम बनाने का प्लान और केनेडी सेंटर के रीडवलपमेंट का प्लान। इस ङ्क्षसहासन में टॉयलेट पेपर का एक रोल भी रखा गया है, जिस पर ...द सीक्रेट हैंडशेक...लिखा है।