TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-08-2025

ग्वार गम : घटने के आसार नहीं

  •  ग्राहकी कमजोर होने से हाल ही में ग्वार गम के भाव 300 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। औद्योगिक मांग निकलने के साथ-साथ निर्यातको की पूछ परख से एक माह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव निचले स्तर से 300  रूपए बढक़र  9700/9800 रुपए प्रति कुंतल होगए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव 100 रूपये बढक़र 5200/5250रूपये प्रति कुंतल होगए। अहमदाबाद मंडी में बिकवाली कमजोर होने से दौरान ग्वार गम के भाव 300 रूपये बढक़र  9500/9600 रुपए प्रति कुंतल हो गए। ग्वार का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान ,गुजरात, हरियाणा में प्रमुख रूप से होता है। राजस्थान, हरियाणा में ग्वार की बिजाई जोरो से चल रही है। चालू सीजन के दौरान सामान्य मानसून वर्षा की खबर से ग्वार की बिजाई बढ़ाने की संभावना  है। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार एवं ग्वार गम अगस्त डील वरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। ग्वार गम कानिर्यात अमेरिका,रूस, इटली,जापान, फ्रांस इत्यादि देशों को होता है। अमेरिका की टैरिफ नीत को लेकर भी असमंजस की स्थिति निर्यात में बनी हुई है। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य ग्वार गम की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। औद्योगिक मांग निकलते ही बाजार पुन: बढ़ सकता है।

Share
ग्वार गम : घटने के आसार नहीं

 ग्राहकी कमजोर होने से हाल ही में ग्वार गम के भाव 300 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। औद्योगिक मांग निकलने के साथ-साथ निर्यातको की पूछ परख से एक माह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव निचले स्तर से 300  रूपए बढक़र  9700/9800 रुपए प्रति कुंतल होगए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव 100 रूपये बढक़र 5200/5250रूपये प्रति कुंतल होगए। अहमदाबाद मंडी में बिकवाली कमजोर होने से दौरान ग्वार गम के भाव 300 रूपये बढक़र  9500/9600 रुपए प्रति कुंतल हो गए। ग्वार का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान ,गुजरात, हरियाणा में प्रमुख रूप से होता है। राजस्थान, हरियाणा में ग्वार की बिजाई जोरो से चल रही है। चालू सीजन के दौरान सामान्य मानसून वर्षा की खबर से ग्वार की बिजाई बढ़ाने की संभावना  है। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार एवं ग्वार गम अगस्त डील वरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। ग्वार गम कानिर्यात अमेरिका,रूस, इटली,जापान, फ्रांस इत्यादि देशों को होता है। अमेरिका की टैरिफ नीत को लेकर भी असमंजस की स्थिति निर्यात में बनी हुई है। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य ग्वार गम की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। औद्योगिक मांग निकलते ही बाजार पुन: बढ़ सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news