ट्यूर माय इन्डिया ‘सिंगापुर सुपर सेवर फैमिली ट्यूर’ ऑफर कर रहा है। यह ट्यूर तीन रात/चार दिन का है। ट्यूर सिंगापुर से शुरू होगा और चांगी पर समाप्त होगा। ट्यूर के तहत सिंगापुर नाइट सफारी, चाइना टाउन, माउंट फेबर, लिटिल इन्डिया आदि की विजिट शामिल की गई है। यूनीवर्सल स्टूडियो, एसईए एक्वेरियम आदि फन एक्टीविटीज में शामिल किये गये हैं। ट्यूर के फस्र्ट डे चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और वहां पर ट्यूर माय इन्डिया का प्रतिनिधि होटल लेकर जायेगा। चैकइन के बाद रिलेक्स करेंगे और शाम को सिंगापुर नाइट सफारी का आनंद लेंगे। ओवरनाइट स्टे यहीं पर होटल में होगा। दूसरे दिन माउंट फेबर, मरलियॉन पार्क, चाइनाटाउन, चॉकलेट शॉप , लिटिल इन्डिया, ज्वैलरी फैक्ट्री की विजिट होगी। नाइट स्टे सिंगापुर के होटल में रहेगा। तीसरे दिन परिवार के साथ यूनिवर्सल स्टूडियो की विजिट होगी। सेंटोसा आइलैंड इन रिसॉर्ट्स वल्र्ड सेंटोसा की विजिट होगी। यह थीम पार्क है और यहां पर सात थीम जोन हैं। इसे सिंगापुर का सबसे प्रसिद्ध स्पॉट माना जाता है। यहां पर राइड्स का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद एसईए एक्वेरियम का एक्सपीरियंस लेंगे। यहां पर दस हजार के करीब मैरीन जीव का निवास है। इसके बाद होटल जायेंगे। नाइट स्टे यहीं पर रहेगा। चौथे दिन मील्स के बाद चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जायेंगे। यहां से डिपार्चर फ्लाइट बोर्ड करेंगे। पैकेज में अकोमोडेशन, एक्टीविटीज, बे्रकफास्ट, गाइड, पिक एंड ड्रॉप और ट्रांसपोर्ट सुविधा शामिल की गई है। एयर फेयर, वीजा फीस एंड इन्श्योरेंस, पर्सनल एक्सपेंस आदि शामिल नहीं है। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर लागइन कर सकते हैं या मोबाइल नम्बर 9212553175 पर कॉल कर सकते हैं।