TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-04-2026

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑपरेशनल प्रॉफिट में 33 प्रतिशत की ग्रोथ

  •  सोलञ्चआईएएनएस। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) गत वर्ष के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.25 ट्रिलियन वॉन से बढक़र 1.67 ट्रिलियन वॉन (1.1 अरब डॉलर) हो गया। वहीं कंपनी की बिक्री 4.4 प्रतिशत बढक़र 23.73 ट्रिलियन वॉन पहुंच गई, जो पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि उसके होम अप्लायंस सॉल्यूशन डिवीजन ने सब्सक्रिप्शन बिजनेस को मजबूत करने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस के जरिए अच्छी ग्रोथ बनाए रखी। मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस भी पिछली तिमाही के नुकसान से उबरकर मुनाफे में लौट आया है, जिसमें कंपनी के लागत घटाने के प्रयासों का योगदान रहा।

Share
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑपरेशनल प्रॉफिट में 33 प्रतिशत की ग्रोथ

 सोलञ्चआईएएनएस। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) गत वर्ष के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.25 ट्रिलियन वॉन से बढक़र 1.67 ट्रिलियन वॉन (1.1 अरब डॉलर) हो गया। वहीं कंपनी की बिक्री 4.4 प्रतिशत बढक़र 23.73 ट्रिलियन वॉन पहुंच गई, जो पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि उसके होम अप्लायंस सॉल्यूशन डिवीजन ने सब्सक्रिप्शन बिजनेस को मजबूत करने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस के जरिए अच्छी ग्रोथ बनाए रखी। मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस भी पिछली तिमाही के नुकसान से उबरकर मुनाफे में लौट आया है, जिसमें कंपनी के लागत घटाने के प्रयासों का योगदान रहा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news