अमेरिकन वॉचमेकर टाइमैक्स गु्रप इन्डिया देश में रिटेल नेटवर्क का विस्तार करेगी। तेजी से बढ़ते बाजार से वह वृद्धि दर को बढ़ा लेना चाहती है। कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार वे एक्सक्लूसिव रिटेल उपस्थिति को बढ़ाना चाहते हैं। वर्तमान में 45 स्टोर, 25 टाइमैक्स वल्र्ड और बीस जस्ट वॉचेज स्टोर संचालित हैं। विस्तार फे्रन्चाइजी रूट से होगा। उनके अनुसार टाइमैक्स डिस्ट्रीब्यूटर्स और मल्टी-ब्राण्ड आउटलैट्स के माध्यम पर ज्यादा निर्भर है। उनके करीब अस्सी डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जो करीब पचास रिटेलर्स तक पहुंच रख रहे हैं। ब्राण्ड का एक्सेस करीब छह हजार पॉइंट ऑफ सेल काउंटर्स तक है। उनके अनुसार भारत में फिजिकल रिटेल स्टोर्स का अपना महत्व है। बेशक ई-कॉमर्स का प्रसार हो रहा है। भारतीय बाजार को कम्पनी विशेष मानती है। अमेरिका के बाद यह उनके लिये दूसरा बड़ा बाजार है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रीमियम लाइसेंसी ब्राण्ड्स वरसाचे और गैस वैल्यू ग्रोथ में लीड कर रहे हैं।