TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-06-2026

इजमायट्रिप ने फाइनेंशियल इयर 2026 फोर्थ क्वार्टर में दर्ज किया 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान

  •  ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इजमायट्रिप फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में फायदे से घाटे में फिसल गई है और जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 की समान अवधि में कंपनी को 13.9 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। इससे पहले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 3.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में घाटे के बावजूद कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार 8.9 प्रतिशत बढक़र 151.9 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 139.5 करोड़ रुपए थी। कंपनी का एयर टिकटिंग बिजनेस आय में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना रहा, हालांकि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इस सेगमेंट से आय 14.7 प्रतिशत गिरकर 80 करोड़ रुपए रह गई, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 93.9 करोड़ रुपए थी। इसके विपरीत, होटल और हॉलिडे पैकेज व्यवसाय में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें आय में लगभग 148 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह तिमाही के दौरान 57.8 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपए था। अन्य सेवाओं से आय में 36.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 22.3 करोड़ रुपए से घटकर 14.1 करोड़ रुपए रह गई।

Share
इजमायट्रिप ने फाइनेंशियल इयर 2026 फोर्थ क्वार्टर में दर्ज किया 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान

 ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इजमायट्रिप फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में फायदे से घाटे में फिसल गई है और जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 की समान अवधि में कंपनी को 13.9 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। इससे पहले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 3.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में घाटे के बावजूद कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार 8.9 प्रतिशत बढक़र 151.9 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 139.5 करोड़ रुपए थी। कंपनी का एयर टिकटिंग बिजनेस आय में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना रहा, हालांकि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इस सेगमेंट से आय 14.7 प्रतिशत गिरकर 80 करोड़ रुपए रह गई, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 93.9 करोड़ रुपए थी। इसके विपरीत, होटल और हॉलिडे पैकेज व्यवसाय में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें आय में लगभग 148 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह तिमाही के दौरान 57.8 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपए था। अन्य सेवाओं से आय में 36.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 22.3 करोड़ रुपए से घटकर 14.1 करोड़ रुपए रह गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news