TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-05-2026

रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री : प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद

  •  सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित रीको फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स (प्लग एंड प्ले) को उद्यमियों से जोरदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। गत वर्ष प्रारंभ किए गए इस प्रोजेक्ट में अब तक 14 मॉड्यूल्स का आवंटन किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को शीघ्र इंडस्ट्री स्थापना हेतु रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध कराना है। सीतापुरा की यह फ्लैटेड फैक्ट्री अब उद्यमियों के लिये कम इन्वेस्टमेंट में सुनहरा भविष्य देखने का जरिया बन चुकी है।कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, जेम्स एंड ज्वैलरी तथा आईटी सेक्टर से जुड़े उद्यमियों ने इंडस्ट्रीयल यूनिट प्रारंभ करने के लिये तैयारी कर ली है और कुछ इकाइयों में कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के एसएफ-9 मॉड्यूल में ‘शिल्पायान इंडिया’ के नाम से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने वाले विजय सिंह सेंगर ने बताया कि रीको के इस प्रोजेक्ट की जानकारी मुझे एक्सपोर्ट क्षेत्र से जुड़े साथियों से मिली। लोकेशन, लागत एवं उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए यह मेरे व्यवसाय के लिए उपयुक्त साबित हुआ। सुरक्षा व्यवस्था, ऑफिस डिजाइनिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं पर समय और अतिरिक्त निवेश नहीं करना पड़ा, जिससे मैं अपने व्यवसाय पर फोकस कर सका। ई-ऑक्शन से लेकर आवंटन तक रीको का सहयोग सराहनीय रहा।  आईटी क्षेत्र से जुड़े ‘कोहेसिव टीम्स’ के संचालक मयंक अग्रवाल ने बताया कि किसी भी व्यवसाय की शुरुआत में फिक्स्ड एसेट्स पर भारी खर्च होता है, लेकिन फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में व्यवसाय प्रारंभ करने से मेरी प्रारंभिक लागत में कमी आई है। मॉड्यूल एफएफ-9 में मैं सॉफ्टवेयर डवलपमेंट यूनिट स्थापित कर रहा हूं। गारमेंट एवं अपैरल सेक्टर से जुड़े उद्यमी शुभ जैन ने कहा कि सीतापुरा पहले से ही गारमेंट इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां यूनिट स्थापित करना उनके लिए बेहतर अवसर साबित हुआ। वर्तमान में उनकी इकाई में 8 लोग कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि रीको द्वारा सीतापुरा क्षेत्र में 4,167 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। यह राज्य की पहली ऐसी परियोजना है जिसमें उद्यमियों को लाइसेंस फीस के आधार पर मॉड्यूल्स आवंटित किए गए हैं। इसमें कुल 33 मॉड्यूल्स में से 30 मॉड्यूल्स गारमेंट, आईटी और जेम्स और ज्वैलरी के लिये आरक्षित हैं एवं तीन मॉड्यूल्स सामान्य श्रेणी के उद्योगों के लिये हैं। कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष, कैंटीन, मालवाहक एवं यात्री लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रीको द्वारा सूक्ष्म उद्योगों, जिनका वार्षिक टर्नओवर 35 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है, उनके लिए 1236 से 1566 वर्गफीट तक के रेडी टू मूव बिल्टअप स्पेस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि उद्यमी बिना देरी के अपना उद्योग प्रारंभ कर सकें।

Share
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री : प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद

 सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित रीको फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स (प्लग एंड प्ले) को उद्यमियों से जोरदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। गत वर्ष प्रारंभ किए गए इस प्रोजेक्ट में अब तक 14 मॉड्यूल्स का आवंटन किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को शीघ्र इंडस्ट्री स्थापना हेतु रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध कराना है। सीतापुरा की यह फ्लैटेड फैक्ट्री अब उद्यमियों के लिये कम इन्वेस्टमेंट में सुनहरा भविष्य देखने का जरिया बन चुकी है।कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, जेम्स एंड ज्वैलरी तथा आईटी सेक्टर से जुड़े उद्यमियों ने इंडस्ट्रीयल यूनिट प्रारंभ करने के लिये तैयारी कर ली है और कुछ इकाइयों में कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के एसएफ-9 मॉड्यूल में ‘शिल्पायान इंडिया’ के नाम से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने वाले विजय सिंह सेंगर ने बताया कि रीको के इस प्रोजेक्ट की जानकारी मुझे एक्सपोर्ट क्षेत्र से जुड़े साथियों से मिली। लोकेशन, लागत एवं उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए यह मेरे व्यवसाय के लिए उपयुक्त साबित हुआ। सुरक्षा व्यवस्था, ऑफिस डिजाइनिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं पर समय और अतिरिक्त निवेश नहीं करना पड़ा, जिससे मैं अपने व्यवसाय पर फोकस कर सका। ई-ऑक्शन से लेकर आवंटन तक रीको का सहयोग सराहनीय रहा।  आईटी क्षेत्र से जुड़े ‘कोहेसिव टीम्स’ के संचालक मयंक अग्रवाल ने बताया कि किसी भी व्यवसाय की शुरुआत में फिक्स्ड एसेट्स पर भारी खर्च होता है, लेकिन फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में व्यवसाय प्रारंभ करने से मेरी प्रारंभिक लागत में कमी आई है। मॉड्यूल एफएफ-9 में मैं सॉफ्टवेयर डवलपमेंट यूनिट स्थापित कर रहा हूं। गारमेंट एवं अपैरल सेक्टर से जुड़े उद्यमी शुभ जैन ने कहा कि सीतापुरा पहले से ही गारमेंट इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां यूनिट स्थापित करना उनके लिए बेहतर अवसर साबित हुआ। वर्तमान में उनकी इकाई में 8 लोग कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि रीको द्वारा सीतापुरा क्षेत्र में 4,167 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। यह राज्य की पहली ऐसी परियोजना है जिसमें उद्यमियों को लाइसेंस फीस के आधार पर मॉड्यूल्स आवंटित किए गए हैं। इसमें कुल 33 मॉड्यूल्स में से 30 मॉड्यूल्स गारमेंट, आईटी और जेम्स और ज्वैलरी के लिये आरक्षित हैं एवं तीन मॉड्यूल्स सामान्य श्रेणी के उद्योगों के लिये हैं। कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष, कैंटीन, मालवाहक एवं यात्री लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रीको द्वारा सूक्ष्म उद्योगों, जिनका वार्षिक टर्नओवर 35 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है, उनके लिए 1236 से 1566 वर्गफीट तक के रेडी टू मूव बिल्टअप स्पेस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि उद्यमी बिना देरी के अपना उद्योग प्रारंभ कर सकें।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news