TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

28-08-2025

होंडा का चैंपियन बनने का रोडमैप

  •  होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया की नजर अब टॉप पर है। कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के टू-व्हीलर मार्केट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी का टार्गेट वित्त वर्ष 30 तक 30 परसेंट मार्केट शेयर हासिल करने का है। इसके लिए होंडा टू-प्रॉन्ग्ड (दोहरी) स्ट्रेटेजी पर काम कर रही है। पहली स्ट्रेटेजी 30 परसेंट मार्केट शेयर के लिए जरूरी सेल्स वॉल्यूम को जेनरेट करने के लिए प्रॉडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की है। दूसरी, कंपनी नए मॉडल लॉन्च कर नई कस्टमर तक पहुंचने की कोशिश करेगी। बात सिर्फ भारत की नहीं है। होंडा ग्लोबल टू-व्हीलर मार्केट में भी 50 परसेंट मार्केट शेयर तक पहुंचना चाहती है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने लॉन्ग टर्म का टार्गेट रखा है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट सुत्सुमु ओटानी के अनुसार भारत के फीमेल कस्टमर सैगमेंट में ग्रोथ का हेडरूम बहुत है। भारत में कुल टू-व्हीलर यूजर में 90 परसेंट पुरुष हैं और महिलाएं केवल लगभग 10 परसेंट हैं.। इसका मतलब है कि फीमेल कस्टमर ग्रुप में ग्रोथ का हेडरूम बहुत है। ओटानी ने कहा कि कंपनी लॉन्ग टर्म में टू-व्हीलर मार्केट में आइस (इंजन) से ईवी की शिफ्ट करना चाहती है हालांकि इसमें चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजली सप्लाई बड़े चैलेंज हैं। अभी भारत के टू-व्हीलर मार्केट में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया का मार्केट शेयर 27 परसेंट है। ओटानी के अनुसार आसियान के टू-व्हीलर मार्केट में होंडा का मार्केटशेयर 80 परसेंट से अधिक है। कंपनी ने जनवरी 2025 में कहा था कि वर्ष 2030 तक उसकी ग्लोबल टू-व्हीलर सेल्स (ईवी सहित) 6 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच जाएगी। इसमें से करीब 40 लाख यूनिट्स सालाना ईवी सेल्स का टार्गेट है। देश के घरेलू टू-व्हीलर मार्केट में वित्त वर्ष 25 में कुल सेल्स 1,96,07,332 यूनिट्स की रही। इसमें हीरो मोटोकॉर्प 28.61 परसेंट मार्केट शेयर के साथ अव्वल रही जबकि होंडा 27.17 परसेंट मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीवीएस का मार्केट शेयर 17.95 परसेंट था जबकि बजाज ऑटो का 11.77 परसेंट। होंडा अभी मानेसर (हरियाणा), टपुकड़ा (राजस्थान), नरसापुरा (कर्नाटक) और विट्ठलपुर (गुजरात) में कुल चार प्लांट चला रही है। कंपनी अब विट्ठलपुर प्लांट में चौथी असेंबली लाइन लाइन तैयार कर रही है, जो 2027 से काम करना शुरू करेगी। इससे इस प्लांट की एन्यूअल कैपेसिटी बढक़र 26.10 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी और यह होंडा का दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकल असेंबली प्लांट बन जाएगा। इस विस्तार के बाद कंपनी की भारत में कुल एन्यूअल कैपेसिटी करीब 70 लाख यूनिट हो जाएगी। हाल ही में कंपनी ने शाइन100 डीएक्स और सीबी125 हॉर्नेट पेश की हैं। शाइन100 डीएक्स को स्ट्रेटेजिक रूप से 100 सीसी सेगमेंट में उतारा गया है क्योंकि अब तक यह सैगमेंट होंडा के लिए कमजोर कड़ी बना हुआ है। इस सैगमेंट का कुल सेल्स में 29 परसेंट शेयर है और इसके 70 परसेंट कस्टमर लो-इनकम ग्रुप के हैं। वहीं सीबी125 हॉर्नेट को यंग कस्टमर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Share
होंडा का चैंपियन बनने का रोडमैप

 होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया की नजर अब टॉप पर है। कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के टू-व्हीलर मार्केट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी का टार्गेट वित्त वर्ष 30 तक 30 परसेंट मार्केट शेयर हासिल करने का है। इसके लिए होंडा टू-प्रॉन्ग्ड (दोहरी) स्ट्रेटेजी पर काम कर रही है। पहली स्ट्रेटेजी 30 परसेंट मार्केट शेयर के लिए जरूरी सेल्स वॉल्यूम को जेनरेट करने के लिए प्रॉडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की है। दूसरी, कंपनी नए मॉडल लॉन्च कर नई कस्टमर तक पहुंचने की कोशिश करेगी। बात सिर्फ भारत की नहीं है। होंडा ग्लोबल टू-व्हीलर मार्केट में भी 50 परसेंट मार्केट शेयर तक पहुंचना चाहती है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने लॉन्ग टर्म का टार्गेट रखा है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट सुत्सुमु ओटानी के अनुसार भारत के फीमेल कस्टमर सैगमेंट में ग्रोथ का हेडरूम बहुत है। भारत में कुल टू-व्हीलर यूजर में 90 परसेंट पुरुष हैं और महिलाएं केवल लगभग 10 परसेंट हैं.। इसका मतलब है कि फीमेल कस्टमर ग्रुप में ग्रोथ का हेडरूम बहुत है। ओटानी ने कहा कि कंपनी लॉन्ग टर्म में टू-व्हीलर मार्केट में आइस (इंजन) से ईवी की शिफ्ट करना चाहती है हालांकि इसमें चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजली सप्लाई बड़े चैलेंज हैं। अभी भारत के टू-व्हीलर मार्केट में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया का मार्केट शेयर 27 परसेंट है। ओटानी के अनुसार आसियान के टू-व्हीलर मार्केट में होंडा का मार्केटशेयर 80 परसेंट से अधिक है। कंपनी ने जनवरी 2025 में कहा था कि वर्ष 2030 तक उसकी ग्लोबल टू-व्हीलर सेल्स (ईवी सहित) 6 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच जाएगी। इसमें से करीब 40 लाख यूनिट्स सालाना ईवी सेल्स का टार्गेट है। देश के घरेलू टू-व्हीलर मार्केट में वित्त वर्ष 25 में कुल सेल्स 1,96,07,332 यूनिट्स की रही। इसमें हीरो मोटोकॉर्प 28.61 परसेंट मार्केट शेयर के साथ अव्वल रही जबकि होंडा 27.17 परसेंट मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीवीएस का मार्केट शेयर 17.95 परसेंट था जबकि बजाज ऑटो का 11.77 परसेंट। होंडा अभी मानेसर (हरियाणा), टपुकड़ा (राजस्थान), नरसापुरा (कर्नाटक) और विट्ठलपुर (गुजरात) में कुल चार प्लांट चला रही है। कंपनी अब विट्ठलपुर प्लांट में चौथी असेंबली लाइन लाइन तैयार कर रही है, जो 2027 से काम करना शुरू करेगी। इससे इस प्लांट की एन्यूअल कैपेसिटी बढक़र 26.10 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी और यह होंडा का दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकल असेंबली प्लांट बन जाएगा। इस विस्तार के बाद कंपनी की भारत में कुल एन्यूअल कैपेसिटी करीब 70 लाख यूनिट हो जाएगी। हाल ही में कंपनी ने शाइन100 डीएक्स और सीबी125 हॉर्नेट पेश की हैं। शाइन100 डीएक्स को स्ट्रेटेजिक रूप से 100 सीसी सेगमेंट में उतारा गया है क्योंकि अब तक यह सैगमेंट होंडा के लिए कमजोर कड़ी बना हुआ है। इस सैगमेंट का कुल सेल्स में 29 परसेंट शेयर है और इसके 70 परसेंट कस्टमर लो-इनकम ग्रुप के हैं। वहीं सीबी125 हॉर्नेट को यंग कस्टमर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news