मेकमाईट्रिप के फाउंडर और चेयरमैन दीप कालरा ने कहा कि भारत का सतत पर्यटन बाजार एक दशक में बढक़र 21.6 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा जो फिलहाल 3.7 करोड़ डॉलर है। मेकमाईट्रिप फाउंडेशन द्वारा आयोजित यात्रा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कालरा ने सतत पर्यटन विकास के चलते प्रस्तुत अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत का सतत पर्यटन बाजार अब भी आकार में छोटा है। डॉलर के हिसाब से यह करीब 3.7 करोड़ डॉलर का है। आज यह करोड़ों में होना चाहिए। अभी यह लगभग 320 करोड़ रुपये है लेकिन 10 वर्ष में यह 21.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के साथ ही सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक होगा। स्थिरता के संदर्भ में, आज भारत में कुल पर्यटन का केवल एक से दो प्रतिशत ही सतत कहा जा सकता है। यह संख्या अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि ग्लोबली सतत पर्यटन 10 वर्षों में 11400 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगा, जो कि चालू वित्त वर्ष में लगभग 3120 अरब अमेरिकी डॉलर है।