वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का एक्सपोर्ट अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढक़र 43.56 बिलियन डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल में इंपोर्ट में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 71.94 बिलियन डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 बिलियन डॉलर रहा। अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने पश्चिम एशिया को इंडिया का एक्सपोर्ट 28 प्रतिशत घटकर 4.16 बिलियन डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.78 बिलियन डॉलर था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया से इंपोर्ट अप्रैल में 31.64 प्रतिशत घटकर 10.47 बिलियन डॉलर रहा।, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15.32 बिलियन डॉलर था।