TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-06-2026

वेदांता की चार डीमज्र्ड कंपनियों के शेयर हुए लिस्ट

  •  वेदांता समूह की चार विभाजित इकाइयों वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुईं। वेदांता एल्युमिनियम मेटल का शेयर बीएसई पर 527 रुपये पर खुला पर कारोबारी दिन के अंत में यह 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 501 रुपये पर बंद हुए। वेदांता पावर का शेयर 41.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और 41 रुपये पर बंद हुआ। वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर 39 रुपये पर खुला और बाद में 37 रुपये पर बंद हुआ। वेदांता आयरन एंड स्टील का शेयर 22.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ व कारोबारी दिन के अंत में यह 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21 रुपए पर बंद हुआ। बीएसई पर वेदांता एल्युमिनियम मेटल का बाजार पूंजीकरण 1,95,773.58 करोड़ रुपये, वेदांता पावर का 16,736.46 करोड़ रुपये, वेदांता ऑयल एंड गैस का 14,487.99 करोड़ रुपये और वेदांता आयरन एंड स्टील का 8,231.37 करोड़ रुपये रहा। वेदांता लिमिटेड के विभाजन को पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने मंजूरी दी थी। 1:1 के स्वीकृत विभाजन योजना के तहत, शेयरधारकों को वर्तमान में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड के प्रत्येक एक शेयर के बदले प्रत्येक विभाजित कंपनी का एक-एक शेयर मिलेगा।

Share
वेदांता की चार डीमज्र्ड कंपनियों के शेयर हुए लिस्ट

 वेदांता समूह की चार विभाजित इकाइयों वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुईं। वेदांता एल्युमिनियम मेटल का शेयर बीएसई पर 527 रुपये पर खुला पर कारोबारी दिन के अंत में यह 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 501 रुपये पर बंद हुए। वेदांता पावर का शेयर 41.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और 41 रुपये पर बंद हुआ। वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर 39 रुपये पर खुला और बाद में 37 रुपये पर बंद हुआ। वेदांता आयरन एंड स्टील का शेयर 22.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ व कारोबारी दिन के अंत में यह 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21 रुपए पर बंद हुआ। बीएसई पर वेदांता एल्युमिनियम मेटल का बाजार पूंजीकरण 1,95,773.58 करोड़ रुपये, वेदांता पावर का 16,736.46 करोड़ रुपये, वेदांता ऑयल एंड गैस का 14,487.99 करोड़ रुपये और वेदांता आयरन एंड स्टील का 8,231.37 करोड़ रुपये रहा। वेदांता लिमिटेड के विभाजन को पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने मंजूरी दी थी। 1:1 के स्वीकृत विभाजन योजना के तहत, शेयरधारकों को वर्तमान में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड के प्रत्येक एक शेयर के बदले प्रत्येक विभाजित कंपनी का एक-एक शेयर मिलेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news