TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-04-2025

‘मैं जिंदा हूं’ किताब का विमोचन

  •  प्रेस क्लब के सभागार में आज शताब्दि पुरुष समाजवादी नेता पूर्व सांसद पं. राम किशन द्वारा लिखित व संजय शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक ‘मैं जिंदा हूं’ का लोकार्पण समाजशाी तथा जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय के प्रो. आनंद कुमार ने किया। यह पुस्तक यथार्थ में राजस्थान के समाजवादी आंदोलन व इतिहास की साक्षी है। इसमें राजस्थान में समाजवादियों के आंदोलनों के साथ पं. राम किशन के संघर्ष का उल्लेख है। प्रो. आनंद कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की लंबी गुलामी का कारण जाति प्रथा, सामाजिक शोषण और इसके परिणाम स्वरूप गरीबी रहा है। उन्होंनें कहा कि इसी गैर बराबरी व छूआछूत के कारण देश के 80 प्रतिशत नागरिक आंदोलन से लंबे समय तक अलग रहे, लेकिन महात्मा गांधी व डॉ. लोहिया के प्रयासों के साथ इस वर्ग को समाजिक न्याय प्रेरित जीवन देने के संकल्प के साथ यह वर्ग भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा और अंतत: देश आजाद हुआ। जब तक मनुष्य के साथ सामाजिक न्याय नहीं होगा, उसको समानता का अधिकार नहीं मिलेगा, देश एक विश्व स्तर पर सम्पन्न राष्ट्र नहीं बन सकेगा।

Share
‘मैं जिंदा हूं’ किताब का विमोचन

 प्रेस क्लब के सभागार में आज शताब्दि पुरुष समाजवादी नेता पूर्व सांसद पं. राम किशन द्वारा लिखित व संजय शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक ‘मैं जिंदा हूं’ का लोकार्पण समाजशाी तथा जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय के प्रो. आनंद कुमार ने किया। यह पुस्तक यथार्थ में राजस्थान के समाजवादी आंदोलन व इतिहास की साक्षी है। इसमें राजस्थान में समाजवादियों के आंदोलनों के साथ पं. राम किशन के संघर्ष का उल्लेख है। प्रो. आनंद कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की लंबी गुलामी का कारण जाति प्रथा, सामाजिक शोषण और इसके परिणाम स्वरूप गरीबी रहा है। उन्होंनें कहा कि इसी गैर बराबरी व छूआछूत के कारण देश के 80 प्रतिशत नागरिक आंदोलन से लंबे समय तक अलग रहे, लेकिन महात्मा गांधी व डॉ. लोहिया के प्रयासों के साथ इस वर्ग को समाजिक न्याय प्रेरित जीवन देने के संकल्प के साथ यह वर्ग भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा और अंतत: देश आजाद हुआ। जब तक मनुष्य के साथ सामाजिक न्याय नहीं होगा, उसको समानता का अधिकार नहीं मिलेगा, देश एक विश्व स्तर पर सम्पन्न राष्ट्र नहीं बन सकेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news