TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-11-2026

त्योहारी मौसम में इंडिया में स्मार्टफोन की सेल्स 22 प्रतिशत घटी : रिपोर्ट

  •  भारत में इस साल त्योहारी मौसम के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से फोन की कीमतों में वृद्धि और कमजोर उपभोक्ता मांग इसकी प्रमुख वजह रही। बाजार अनुसंधान फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च ने यह जानकारी दी। काउंटरपॉइंट के मुताबिक, आठ अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच त्योहारी अवधि में स्मार्टफोन की बिक्री करीब 22 प्रतिशत घटने का अनुमान है। इस दौरान 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर रही। हालांकि, उसकी बिक्री में आठ प्रतिशत की गिरावट आई। वीवो 18 प्रतिशत और ओप्पो 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही आईफोन विनिर्माता एप्पल की बाजार हिस्सेदारी में भी सालाना आधार पर दोहरे अंक की गिरावट आई। यह गिरावट आईफोन 18 सीरीज पेश किए जाने के बावजूद दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी चिप की कीमतें बढऩे से स्मार्टफोन के दाम बढ़ गए और कंपनियों के लिए छूट देने की गुंजाइश कम हो गई। वर्ष 2025 में त्योहारी छूट 35-40 प्रतिशत तक थी, जो इस साल घटकर 10-25 प्रतिशत रह गई। इस छूट के बाद भी शुरुआती श्रेणी के फोन पिछले साल के मुकाबले महंगे रहे, जिससे कम बजट वाले ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हुई। फोन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बिना ब्याज वाली मासिक किस्तों (ईएमआई), बैंक ऑफर और पुराने फोन के बदले नए फोन खरीदने जैसी योजनाओं पर जोर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की कुल बिक्री में वित्तपोषण आधारित खरीदारी की हिस्सेदारी 48 प्रतिशत रही। काउंटरपॉइंट ने कहा कि ऑनलाइन मंचों पर ग्राहकों की आवाजाही बढऩे के बावजूद वास्तविक खरीदारी कम रही। खुदरा दुकानों पर भी शुरुआत में ग्राहकों की आवाजाही धीमी रही। नवरात्रि में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी, लेकिन बिक्री में अपेक्षित तेजी नहीं आई। कुल मिलाकर, इस त्योहारी मौसम में स्मार्टफोन की खरीदारी उत्साह के बजाय जरूरत के आधार पर हुई। साइबरमीडिया की अलग से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की कुल आपूर्ति में 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान सैमसंग की आपूर्ति आठ प्रतिशत, वीवो और ओप्पो की 25-25 प्रतिशत, शाओमी की 28 प्रतिशत और एप्पल की 16 प्रतिशत घटी।

Share
त्योहारी मौसम में इंडिया में स्मार्टफोन की सेल्स 22 प्रतिशत घटी : रिपोर्ट

 भारत में इस साल त्योहारी मौसम के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से फोन की कीमतों में वृद्धि और कमजोर उपभोक्ता मांग इसकी प्रमुख वजह रही। बाजार अनुसंधान फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च ने यह जानकारी दी। काउंटरपॉइंट के मुताबिक, आठ अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच त्योहारी अवधि में स्मार्टफोन की बिक्री करीब 22 प्रतिशत घटने का अनुमान है। इस दौरान 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर रही। हालांकि, उसकी बिक्री में आठ प्रतिशत की गिरावट आई। वीवो 18 प्रतिशत और ओप्पो 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही आईफोन विनिर्माता एप्पल की बाजार हिस्सेदारी में भी सालाना आधार पर दोहरे अंक की गिरावट आई। यह गिरावट आईफोन 18 सीरीज पेश किए जाने के बावजूद दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी चिप की कीमतें बढऩे से स्मार्टफोन के दाम बढ़ गए और कंपनियों के लिए छूट देने की गुंजाइश कम हो गई। वर्ष 2025 में त्योहारी छूट 35-40 प्रतिशत तक थी, जो इस साल घटकर 10-25 प्रतिशत रह गई। इस छूट के बाद भी शुरुआती श्रेणी के फोन पिछले साल के मुकाबले महंगे रहे, जिससे कम बजट वाले ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हुई। फोन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बिना ब्याज वाली मासिक किस्तों (ईएमआई), बैंक ऑफर और पुराने फोन के बदले नए फोन खरीदने जैसी योजनाओं पर जोर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की कुल बिक्री में वित्तपोषण आधारित खरीदारी की हिस्सेदारी 48 प्रतिशत रही। काउंटरपॉइंट ने कहा कि ऑनलाइन मंचों पर ग्राहकों की आवाजाही बढऩे के बावजूद वास्तविक खरीदारी कम रही। खुदरा दुकानों पर भी शुरुआत में ग्राहकों की आवाजाही धीमी रही। नवरात्रि में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी, लेकिन बिक्री में अपेक्षित तेजी नहीं आई। कुल मिलाकर, इस त्योहारी मौसम में स्मार्टफोन की खरीदारी उत्साह के बजाय जरूरत के आधार पर हुई। साइबरमीडिया की अलग से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की कुल आपूर्ति में 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान सैमसंग की आपूर्ति आठ प्रतिशत, वीवो और ओप्पो की 25-25 प्रतिशत, शाओमी की 28 प्रतिशत और एप्पल की 16 प्रतिशत घटी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news