TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-11-2026

अगले कुछ महीनों तक 6 प्रतिशत से अधिक रह सकती है महंगाई

  •  भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई अगले कुछ महीनों तक भारतीय रिजर्व बैंक (रिजर्व बैंक) के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर रह सकती है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों, प्रतिकूल आधार प्रभाव और जिंसों की बढ़ी हुई कीमतों का आंशिक असर इसका प्रमुख कारण होगा। महंगाई में लगातार बढ़ोतरी से मौद्रिक नीति सख्त होने की आशंका बढ़ सकती है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि रिजर्व बैंक दिसंबर और फरवरी में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में क्र्रमश: 0.25-0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा, जीएसटी के प्रतिकूल आधार प्रभाव, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों और जिंसों की बढ़ी हुई कीमतों का आंशिक असर पडऩे से हमें लगता है कि महंगाई के अगले कुछ आंकड़े छह प्रतिशत से ऊपर रहेंगे। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई औसतन 6.2 प्रतिशत रहेगी, जो मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के इस तिमाही के लिए छह प्रतिशत के अनुमान से मामूली अधिक है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रतिकूल आधार प्रभाव समाप्त होने से महंगाई में मामूली कमी आने की उम्मीद है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढक़र 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो दो साल में पहली बार रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई सितंबर के 7.74 प्रतिशत से बढक़र अक्टूबर में 8.94 प्रतिशत हो गई। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई का प्रमुख कारण बनी रही। इस दौरान प्याज, लहसुन, अदरक और नींबू की कीमतों में विशेष रूप से तेज वृद्धि दर्ज की गई। वस्तुओं और सेवाओं की 12 श्रेणियों में से 11 में अक्टूबर के दौरान महंगाई बढ़ी। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फसल उत्पादन और आपूर्ति को प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी जोखिमों के कारण आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई ऊंची बनी रह सकती है। केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, घरेलू स्तर पर मौसम संबंधी जोखिम अब भी काफी अधिक हैं और रबी फसलों की बुवाई की शुरुआत कमजोर रही है। जलाशयों में पानी का कम भंडारण, मिट्टी में नमी की कमी और कई राज्यों में सूखे की स्थिति से भी जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई का रुख खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुवाई की प्रगति पर निर्भर करेगा। रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में 0.25' की बढ़ोतरी कर इसे 5.50' कर दिया था। करीब चार साल में यह पहली बढ़ोतरी थी। 

Share
अगले कुछ महीनों तक 6 प्रतिशत से अधिक रह सकती है महंगाई

 भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई अगले कुछ महीनों तक भारतीय रिजर्व बैंक (रिजर्व बैंक) के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर रह सकती है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों, प्रतिकूल आधार प्रभाव और जिंसों की बढ़ी हुई कीमतों का आंशिक असर इसका प्रमुख कारण होगा। महंगाई में लगातार बढ़ोतरी से मौद्रिक नीति सख्त होने की आशंका बढ़ सकती है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि रिजर्व बैंक दिसंबर और फरवरी में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में क्र्रमश: 0.25-0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा, जीएसटी के प्रतिकूल आधार प्रभाव, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों और जिंसों की बढ़ी हुई कीमतों का आंशिक असर पडऩे से हमें लगता है कि महंगाई के अगले कुछ आंकड़े छह प्रतिशत से ऊपर रहेंगे। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई औसतन 6.2 प्रतिशत रहेगी, जो मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के इस तिमाही के लिए छह प्रतिशत के अनुमान से मामूली अधिक है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रतिकूल आधार प्रभाव समाप्त होने से महंगाई में मामूली कमी आने की उम्मीद है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढक़र 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो दो साल में पहली बार रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई सितंबर के 7.74 प्रतिशत से बढक़र अक्टूबर में 8.94 प्रतिशत हो गई। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई का प्रमुख कारण बनी रही। इस दौरान प्याज, लहसुन, अदरक और नींबू की कीमतों में विशेष रूप से तेज वृद्धि दर्ज की गई। वस्तुओं और सेवाओं की 12 श्रेणियों में से 11 में अक्टूबर के दौरान महंगाई बढ़ी। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फसल उत्पादन और आपूर्ति को प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी जोखिमों के कारण आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई ऊंची बनी रह सकती है। केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, घरेलू स्तर पर मौसम संबंधी जोखिम अब भी काफी अधिक हैं और रबी फसलों की बुवाई की शुरुआत कमजोर रही है। जलाशयों में पानी का कम भंडारण, मिट्टी में नमी की कमी और कई राज्यों में सूखे की स्थिति से भी जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई का रुख खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुवाई की प्रगति पर निर्भर करेगा। रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में 0.25' की बढ़ोतरी कर इसे 5.50' कर दिया था। करीब चार साल में यह पहली बढ़ोतरी थी। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news