TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-11-2026

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 4 महीने के हाई पर, अक्टूबर में पीएमआई बढक़र 55.8 हुआ

  • देश के सर्विस सेक्टर में अक्टूबर के दौरान अच्छी तेजी देखने को मिली है। मजबूत डिमांड और नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों ने चार महीने की सबसे तेज रफ्तार पकड़ ली। इसके साथ ही कंपनियों की कॉस्ट का दबाव भी कम हुआ है। एचएसबीसी इंडिया सर्विस पीएमआई अक्टूबर में बढक़र 55.8 पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 55.2 था। यह दिखाता है कि देश का सर्विस सेक्टर लगातार ग्रोथ की राह पर बना हुआ है। बुधवार को जारी सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में कंपनियों को नए ग्राहक मिले और नए कारोबार में बढ़ोतरी हुई। बेहतर डिमांड, नए ऑर्डर और सफल एडवर्टाइजिंग कैंपेन ने कारोबारी गतिविधियों को सपोर्ट दिया। हालांकि, कंपनियां आने वाले समय को लेकर पूरी तरह बेफिक्र नहीं हैं और भविष्य की संभावनाओं पर सतर्क रुख अपना रही हैं। पीएमआई के आंकड़ों में 50 से ऊपर का स्तर कारोबार में ग्रोथ और 50 से नीचे का स्तर गिरावट को दिखाता है। ऐसे में अक्टूबर का 55.8 का आंकड़ा बताता है कि सर्विस सेक्टर में कारोबार का विस्तार जारी है। एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के मुताबिक, अक्टूबर में कारोबारी स्थितियों में सुधार हुआ और कुल डिमांड मजबूत बनी रही। हालांकि, नए एक्सपोर्ट ऑर्डर बढऩे की रफ्तार फरवरी 2023 के बाद सबसे धीमी रही। सर्वे में एक और राहत की बात सामने आई है। कंपनियों की कॉस्ट में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी हुई है। कच्चे माल और तैयार प्रोडक्ट की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं, लेकिन सितंबर के मुकाबले इनकी तेजी कम रही। इससे महंगाई के दबाव में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। दूसरी तरफ, रोजगार के मोर्चे पर तस्वीर उतनी मजबूत नहीं रही। कंपनियों ने पिछले चार महीने में सबसे कम कर्मचारियों की भर्ती की। जून के बाद रोजगार बढऩे की रफ्तार भी सबसे कमजोर रही। इसका मतलब है कि फिलहाल कई कंपनियां मौजूदा कर्मचारियों के जरिए ही बढ़ते कारोबार को संभाल रही हैं। ओवरऑल तस्वीर देखें तो मेन्यूफेक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर में तेजी बनी हुई है। देश का कंपोजिट पीएमआई सितंबर के 55.9 से बढक़र अक्टूबर में 56.2 हो गया। यह चार महीने में सबसे तेज ग्रोथ है। खास बात यह है कि दोनों सेक्टर में कॉस्ट का दबाव कम होने से कुल महंगाई की दर भी 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई। इससे अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। 

Share
सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 4 महीने के हाई पर, अक्टूबर में पीएमआई बढक़र 55.8 हुआ

देश के सर्विस सेक्टर में अक्टूबर के दौरान अच्छी तेजी देखने को मिली है। मजबूत डिमांड और नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों ने चार महीने की सबसे तेज रफ्तार पकड़ ली। इसके साथ ही कंपनियों की कॉस्ट का दबाव भी कम हुआ है। एचएसबीसी इंडिया सर्विस पीएमआई अक्टूबर में बढक़र 55.8 पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 55.2 था। यह दिखाता है कि देश का सर्विस सेक्टर लगातार ग्रोथ की राह पर बना हुआ है। बुधवार को जारी सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में कंपनियों को नए ग्राहक मिले और नए कारोबार में बढ़ोतरी हुई। बेहतर डिमांड, नए ऑर्डर और सफल एडवर्टाइजिंग कैंपेन ने कारोबारी गतिविधियों को सपोर्ट दिया। हालांकि, कंपनियां आने वाले समय को लेकर पूरी तरह बेफिक्र नहीं हैं और भविष्य की संभावनाओं पर सतर्क रुख अपना रही हैं। पीएमआई के आंकड़ों में 50 से ऊपर का स्तर कारोबार में ग्रोथ और 50 से नीचे का स्तर गिरावट को दिखाता है। ऐसे में अक्टूबर का 55.8 का आंकड़ा बताता है कि सर्विस सेक्टर में कारोबार का विस्तार जारी है। एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के मुताबिक, अक्टूबर में कारोबारी स्थितियों में सुधार हुआ और कुल डिमांड मजबूत बनी रही। हालांकि, नए एक्सपोर्ट ऑर्डर बढऩे की रफ्तार फरवरी 2023 के बाद सबसे धीमी रही। सर्वे में एक और राहत की बात सामने आई है। कंपनियों की कॉस्ट में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी हुई है। कच्चे माल और तैयार प्रोडक्ट की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं, लेकिन सितंबर के मुकाबले इनकी तेजी कम रही। इससे महंगाई के दबाव में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। दूसरी तरफ, रोजगार के मोर्चे पर तस्वीर उतनी मजबूत नहीं रही। कंपनियों ने पिछले चार महीने में सबसे कम कर्मचारियों की भर्ती की। जून के बाद रोजगार बढऩे की रफ्तार भी सबसे कमजोर रही। इसका मतलब है कि फिलहाल कई कंपनियां मौजूदा कर्मचारियों के जरिए ही बढ़ते कारोबार को संभाल रही हैं। ओवरऑल तस्वीर देखें तो मेन्यूफेक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर में तेजी बनी हुई है। देश का कंपोजिट पीएमआई सितंबर के 55.9 से बढक़र अक्टूबर में 56.2 हो गया। यह चार महीने में सबसे तेज ग्रोथ है। खास बात यह है कि दोनों सेक्टर में कॉस्ट का दबाव कम होने से कुल महंगाई की दर भी 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई। इससे अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news