TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-10-2026

भदोही कारपेट एक्सपो में मिले 500 करोड़ रुपये के कारोबार के ऑर्डर

  •  देश के प्रमुख कालीन उत्पादन एवं निर्यात केंद्र भदोही में आयोजित ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार के ऑर्डर मिले और 446 विदेशी खरीदारों ने हिस्सा लिया।  केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के तहत संचालित कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने इस चार-दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया था। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 250 कालीन निर्माताओं और एक्सपोर्टर्स ने विदेशी खरीदारों के साथ कारोबारी चर्चा की। सीईपीसी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गोम्बर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन कारोबारी समझौतों के जमीन पर उतरने की उम्मीद है, जिससे देश के कालीन निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेलारूस, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, चिली, चीन, इजराइल, इटली, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, डेनमार्क और बेल्जियम समेत कई देशों के खरीदार इस एक्सपो में पहुंचे। गोम्बर ने बताया कि ब्रिक्स देशों के 106 खरीदारों ने एक्सपो में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि चार से सात अक्टूबर तक आयोजित एक्सपो से कालीन उद्योग से जुड़े करीब 20 लाख बुनकरों और कारीगरों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share
भदोही कारपेट एक्सपो में मिले 500 करोड़ रुपये के कारोबार के ऑर्डर

 देश के प्रमुख कालीन उत्पादन एवं निर्यात केंद्र भदोही में आयोजित ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार के ऑर्डर मिले और 446 विदेशी खरीदारों ने हिस्सा लिया।  केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के तहत संचालित कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने इस चार-दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया था। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 250 कालीन निर्माताओं और एक्सपोर्टर्स ने विदेशी खरीदारों के साथ कारोबारी चर्चा की। सीईपीसी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गोम्बर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन कारोबारी समझौतों के जमीन पर उतरने की उम्मीद है, जिससे देश के कालीन निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेलारूस, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, चिली, चीन, इजराइल, इटली, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, डेनमार्क और बेल्जियम समेत कई देशों के खरीदार इस एक्सपो में पहुंचे। गोम्बर ने बताया कि ब्रिक्स देशों के 106 खरीदारों ने एक्सपो में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि चार से सात अक्टूबर तक आयोजित एक्सपो से कालीन उद्योग से जुड़े करीब 20 लाख बुनकरों और कारीगरों को लाभ मिलने की उम्मीद है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news