TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-07-2025

‘कृषक कल्याण सेस आधा प्रतिशत ही लगेगा’

  •  राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक कल्याण सेस पूर्व की भांति आधा प्रतिशत ही रखे जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार रात व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की बाकी मांगों का समाधान शीघ्र करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने किया। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, तेल मिल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज मुरारका, दाल मिल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मसाला उद्योग से वि_ल अग्रवाल, अलवर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सत्यविजय गुप्ता तथा अलवर से दो अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। वन मंत्री संजय शर्मा ने व्यापारियों की मांगों का निराकरण कराने में सक्रिय सहयोग दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने व्यापार बंद समाप्त करने की घोषणा की। गुप्ता की इस घोषणा के बाद गुरुवार की प्रदेश की सभी मंडियों में कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो गया। 

Share
‘कृषक कल्याण सेस आधा प्रतिशत ही लगेगा’

 राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक कल्याण सेस पूर्व की भांति आधा प्रतिशत ही रखे जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार रात व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की बाकी मांगों का समाधान शीघ्र करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने किया। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, तेल मिल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज मुरारका, दाल मिल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मसाला उद्योग से वि_ल अग्रवाल, अलवर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सत्यविजय गुप्ता तथा अलवर से दो अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। वन मंत्री संजय शर्मा ने व्यापारियों की मांगों का निराकरण कराने में सक्रिय सहयोग दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने व्यापार बंद समाप्त करने की घोषणा की। गुप्ता की इस घोषणा के बाद गुरुवार की प्रदेश की सभी मंडियों में कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो गया। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news