देश की अग्रणी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी निर्मल बंग सिक्योरिटीज प्रा.लि. द्वारा जयपुर में स्टॉक मार्केट संबंधित कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में निर्मल बंग के ग्राहकों और व्यावसायिक सहयोगियों ने इंडियन स्टॉक मार्केट, गोल्ड व सिल्वर जैसी कमोडिटीज और म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी पर अनुसंधान आधारित स्टॉक और योजनाओं पर अपडेट जाने। निर्मल बंग ने इंडियन स्टॉक मार्केट के लिए एक मजबूत तेजी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद निफ्टी 27,000 के स्तर को छू सकता है। कार्यक्रम में निर्मल बंग मुंबई के रिसर्च हेड सुनील जैन, कमोडिटी रिसर्च हेड कुणाल शाह, टेक्निकल रिसर्च एवीपी स्वाति होतकर व म्यूचुअल फंड रिसर्च एवं प्रोडक्ट हेड रितु पोद्दार ने भी मार्केट से संबंधित जानकारी प्रदान की। बिजनस डवलपमेंट हेड दीपक अग्रवाल और नेशनल सेल्स हेड सैयद फराज अली ने कंपनी के प्रोडक्ट्स से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। निर्मल बंग राजस्थान के प्रमुख सुशील श्रीमाल ने भी निवेशकों को संबोधित किया।