TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-04-2026

मूडीज ने घटाया इंडिया की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

  •  मूडीज रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ रेट के अनुमान को 6.8 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण भारत की वृद्धि की रफ्तार घटेगी और इससे महंगाई का जोखिम भी बढ़ेगा।  भारत पर अपनी साख परिदृश्य रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि लंबे समय तक व्यवधान से आने में दिनों में परिवारों के लिए खासकर रसोई गैस (एलपीजी) की कमी हो जाएगी। इसके अलावा ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ेगी। ऐसे में जबकि भारत उर्वरकों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है इसका प्रभाव खाद्य मुद्रास्फीति तक फैलेगा। यह क्षेत्र भारत के कच्चे तेल के इंपोर्ट का लगभग 55 प्रतिशत और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा करता है। मूडीज ने कहा, ‘‘हालांकि, महंगाई अभी नियंत्रण में है, लेकिन भूराजनीतिक जोखिमों ने मुद्रास्फीति के परिदृश्य को ऊपर की ओर कर दिया है। मूडीज का अनुमान है कि 2026-27 में औसत मुद्रास्फीति 2025-26 के 2.4 प्रतिशत से बढक़र 4.8 प्रतिशत हो जाएगी। मूडीज का मानना है कि महंगाई का जोखिम फिर से बढऩे और वृद्धि के मजबूत बने रहने के साथ 2026-27 में नीतिगत दर रेपो को या तो स्थिर रखा जाएगा या इसमें धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी। हालांकि, यह भूराजनीतिक तनाव की अवधि और इसके खाद्य एवं ईंधन की मुद्रास्फीति पर पडऩे वाले असर पर निर्भर करेगा।’’ मूडीज की 31 मार्च की रिपोर्ट, जिसे पीटीआई-भाषा ने देखा है, के मुताबिक, ‘‘पश्चिम एशिया चल रहे सैन्य संघर्ष के भारत की अर्थव्यवस्था पर असर को देखते हुए हमारा अनुमान है कि 2026-27 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट घटकर छह प्रतिशत रहेगी। रेटिंग एजेंसी ने पहले इसके 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।  रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘निजी उपभोग में कमी, औद्योगिकी गतिविधियों में सुस्ती, सकल निश्चित पूंजी सृजन में कमी, दाम बढऩे तथा लागत बढऩे से भारत की ग्रोथ रेट प्रभावित होगी।’’ पिछले महीने आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 2025-26 के 7.6 प्रतिशत से घटकर 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रह जाएगी । इसके अलावा ईवाई की ‘इकॉनमी वॉच’ रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पश्चिम एशिया संघर्ष 2026-27 तक जारी रहता है, तो चालू वित्त वर्ष में भारत की वास्तवित जीडीपी ग्रोथ रेट करीब एक प्रतिशत घट जाएगी जबकि खुदरा मुद्रास्फीति करीब डेढ़ प्रतिशत अंक बढ़ेगी। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि 2026-27 में भारत की ग्रोथ रेट घटकर 6.5 प्रतिशत रहेगी। एजेंसी का अनुमान है कि माल एवं सेवाओं का एक्सपोर्ट काफी हद तक स्थिर रहेगा। वहीं ऊंची जिंस कीमतों के बीच वस्तुओं का इंपोर्ट बढ़ेगा। इससे भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ेगा। मूडीज ने कहा कि दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा देश में भेजे जाने वाले धन यानी रेमिटेंस पर भी इस संकट की वजह से असर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि इस तरह के प्रवाह का 40 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी देशों से आता है।

Share
मूडीज ने घटाया इंडिया की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

 मूडीज रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ रेट के अनुमान को 6.8 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण भारत की वृद्धि की रफ्तार घटेगी और इससे महंगाई का जोखिम भी बढ़ेगा।  भारत पर अपनी साख परिदृश्य रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि लंबे समय तक व्यवधान से आने में दिनों में परिवारों के लिए खासकर रसोई गैस (एलपीजी) की कमी हो जाएगी। इसके अलावा ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ेगी। ऐसे में जबकि भारत उर्वरकों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है इसका प्रभाव खाद्य मुद्रास्फीति तक फैलेगा। यह क्षेत्र भारत के कच्चे तेल के इंपोर्ट का लगभग 55 प्रतिशत और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा करता है। मूडीज ने कहा, ‘‘हालांकि, महंगाई अभी नियंत्रण में है, लेकिन भूराजनीतिक जोखिमों ने मुद्रास्फीति के परिदृश्य को ऊपर की ओर कर दिया है। मूडीज का अनुमान है कि 2026-27 में औसत मुद्रास्फीति 2025-26 के 2.4 प्रतिशत से बढक़र 4.8 प्रतिशत हो जाएगी। मूडीज का मानना है कि महंगाई का जोखिम फिर से बढऩे और वृद्धि के मजबूत बने रहने के साथ 2026-27 में नीतिगत दर रेपो को या तो स्थिर रखा जाएगा या इसमें धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी। हालांकि, यह भूराजनीतिक तनाव की अवधि और इसके खाद्य एवं ईंधन की मुद्रास्फीति पर पडऩे वाले असर पर निर्भर करेगा।’’ मूडीज की 31 मार्च की रिपोर्ट, जिसे पीटीआई-भाषा ने देखा है, के मुताबिक, ‘‘पश्चिम एशिया चल रहे सैन्य संघर्ष के भारत की अर्थव्यवस्था पर असर को देखते हुए हमारा अनुमान है कि 2026-27 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट घटकर छह प्रतिशत रहेगी। रेटिंग एजेंसी ने पहले इसके 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।  रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘निजी उपभोग में कमी, औद्योगिकी गतिविधियों में सुस्ती, सकल निश्चित पूंजी सृजन में कमी, दाम बढऩे तथा लागत बढऩे से भारत की ग्रोथ रेट प्रभावित होगी।’’ पिछले महीने आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 2025-26 के 7.6 प्रतिशत से घटकर 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रह जाएगी । इसके अलावा ईवाई की ‘इकॉनमी वॉच’ रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पश्चिम एशिया संघर्ष 2026-27 तक जारी रहता है, तो चालू वित्त वर्ष में भारत की वास्तवित जीडीपी ग्रोथ रेट करीब एक प्रतिशत घट जाएगी जबकि खुदरा मुद्रास्फीति करीब डेढ़ प्रतिशत अंक बढ़ेगी। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि 2026-27 में भारत की ग्रोथ रेट घटकर 6.5 प्रतिशत रहेगी। एजेंसी का अनुमान है कि माल एवं सेवाओं का एक्सपोर्ट काफी हद तक स्थिर रहेगा। वहीं ऊंची जिंस कीमतों के बीच वस्तुओं का इंपोर्ट बढ़ेगा। इससे भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ेगा। मूडीज ने कहा कि दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा देश में भेजे जाने वाले धन यानी रेमिटेंस पर भी इस संकट की वजह से असर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि इस तरह के प्रवाह का 40 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी देशों से आता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news