TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-06-2026

ईरान-यूएस में डील की खबर, 14-पॉइंट्स पर सबकी नजर

  •  बड़ा कन्फ्यूजन है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं...डील अप्रूव्ड और ईरान कह रहा है नॉट सो..(ऐसा नहीं है)। फिर भी एक चौदह पॉइंट के ड्राफ्ट पर बातचीत अमूमन फाइनल है और बहुत संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों...(या शायद अभी) में पीस डील साइन हो सकती है। औपचारिक रूप से पीस डील की घोषणा कब होगी कोई नहीं जानता लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित पीस डील का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंधों को हटाने और स्ट्रेट ऑफ होरमुज को फिर से खोलन की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 14-सूत्रीय ड्राफ्ट एग्रीमेंट में ईरान का यह वायदा भी शामिल है कि वह 30 दिनों के भीतर होरमुज शिपिंग चैनल खोल देगा। इसके बदले  में अमेरिका द्वारा ईरान पर ऑइल एक्सपोर्ट करने के बैन को ढीला कर देगा और आर्थिक दबाव भी घटा देगा। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि समझौते की तारीख और स्थान को लेकर चल रही खबरें अभी केवल मीडिया अटकलें हैं और शुक्रवार सायं 5.20 बजे तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पहले इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने कहा था कि फ्रांस में होने वाली जी7 की मीटिंग से पहले रविवार को स्विट्जरलैंड में पीस डील पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। ईरानी मीडिया के हवाले से इंटरनेशनल चैनल्स पर चल रही स्टोरी में कहा गया है कि पीस डील के तहत ईरान के फ्रीज (जब्त) कर लिए गए धन का एक हिस्सा रिलीज करना और ईरान का नेवी ब्लॉकेड (जहाज लगाकर ईरान को घेर लेना) हटाना भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका को ईरान से अपने सैनिक हटाने होंगे और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों को ईरान के रीकन्सट्रक्शन के लिए कम से कम 300 बिलियन डॉलर का प्लान पेश करना होगा। होरमुज शिपिंग चैनल दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण एनर्जी ट्रेड रूट्स में से एक है। फारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच स्थित इस शिपिंग चैनल से दुनिया के समुद्री ऑइल ट्रेड का लगभग 25 परसेंट हिस्सा और ग्लोबल एलएनजी ट्रेड का करीब 20 परसेंट गुजरता है। 28 फरवरी से चल रहे ईरान-इजराइल-अमेरिका वॉर ने ग्लोबल इकोनॉमी को हिलाकर रख दिया है। ईरान के हमलों के कारण खाड़ी देशों के ऑइल असैट्स में भारी नुकसान हुआ है। तेल की ग्लोबल सप्लाई घटने से क्रूड ऑइल उछलकर 68 से 120 डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि वॉर की गर्मी कम होने और पीस डील को लेकर दोनों पक्षों में लगातार बातचीत होने के चलते क्रूड ऑइल सायं 5.30 बजे 2.80 डॉलर घटकर 84.94 डॉलर के लेवल पर था। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बातचीत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इजराइल वार्ता का हिस्सा नहीं है। इजराइल ने उम्मीद जताई कि किसी भी अंतिम समझौते में ईरान की परमाणु क्षमता और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल होंगे।

Share
ईरान-यूएस में डील की खबर, 14-पॉइंट्स पर सबकी नजर

 बड़ा कन्फ्यूजन है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं...डील अप्रूव्ड और ईरान कह रहा है नॉट सो..(ऐसा नहीं है)। फिर भी एक चौदह पॉइंट के ड्राफ्ट पर बातचीत अमूमन फाइनल है और बहुत संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों...(या शायद अभी) में पीस डील साइन हो सकती है। औपचारिक रूप से पीस डील की घोषणा कब होगी कोई नहीं जानता लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित पीस डील का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंधों को हटाने और स्ट्रेट ऑफ होरमुज को फिर से खोलन की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 14-सूत्रीय ड्राफ्ट एग्रीमेंट में ईरान का यह वायदा भी शामिल है कि वह 30 दिनों के भीतर होरमुज शिपिंग चैनल खोल देगा। इसके बदले  में अमेरिका द्वारा ईरान पर ऑइल एक्सपोर्ट करने के बैन को ढीला कर देगा और आर्थिक दबाव भी घटा देगा। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि समझौते की तारीख और स्थान को लेकर चल रही खबरें अभी केवल मीडिया अटकलें हैं और शुक्रवार सायं 5.20 बजे तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पहले इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने कहा था कि फ्रांस में होने वाली जी7 की मीटिंग से पहले रविवार को स्विट्जरलैंड में पीस डील पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। ईरानी मीडिया के हवाले से इंटरनेशनल चैनल्स पर चल रही स्टोरी में कहा गया है कि पीस डील के तहत ईरान के फ्रीज (जब्त) कर लिए गए धन का एक हिस्सा रिलीज करना और ईरान का नेवी ब्लॉकेड (जहाज लगाकर ईरान को घेर लेना) हटाना भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका को ईरान से अपने सैनिक हटाने होंगे और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों को ईरान के रीकन्सट्रक्शन के लिए कम से कम 300 बिलियन डॉलर का प्लान पेश करना होगा। होरमुज शिपिंग चैनल दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण एनर्जी ट्रेड रूट्स में से एक है। फारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच स्थित इस शिपिंग चैनल से दुनिया के समुद्री ऑइल ट्रेड का लगभग 25 परसेंट हिस्सा और ग्लोबल एलएनजी ट्रेड का करीब 20 परसेंट गुजरता है। 28 फरवरी से चल रहे ईरान-इजराइल-अमेरिका वॉर ने ग्लोबल इकोनॉमी को हिलाकर रख दिया है। ईरान के हमलों के कारण खाड़ी देशों के ऑइल असैट्स में भारी नुकसान हुआ है। तेल की ग्लोबल सप्लाई घटने से क्रूड ऑइल उछलकर 68 से 120 डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि वॉर की गर्मी कम होने और पीस डील को लेकर दोनों पक्षों में लगातार बातचीत होने के चलते क्रूड ऑइल सायं 5.30 बजे 2.80 डॉलर घटकर 84.94 डॉलर के लेवल पर था। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बातचीत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इजराइल वार्ता का हिस्सा नहीं है। इजराइल ने उम्मीद जताई कि किसी भी अंतिम समझौते में ईरान की परमाणु क्षमता और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल होंगे।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news