IPO से पहले निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़े निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली ने स्पेसएक्स के भविष्य की बेहद बड़ी तस्वीर पेश की है। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, 2040 तक स्पेसएक्स की सालाना रेवेन्यू 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 2.7 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की स्थिति इससे काफी अलग है। साल 2025 में स्पेसएक्स की कुल कमाई 18.7 बिलियन डॉलर रही थी, जबकि उसे 4.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। यानी निवेशकों से कहा जा रहा है कि वे आज के नतीजों के बजाय आने वाले 15 साल की संभावनाओं पर भरोसा करें। गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली दोनों का मानना है कि 2028 तक कंपनी की रेवेन्यू करीब 160 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इसके बाद ग्रोथ और तेज होने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2030 तक स्पेसएक्स की रेवेन्यू 470 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है, जबकि मॉर्गन स्टेनली इसे करीब 330 बिलियन डॉलर मानता है। 2025 में स्पेसएक्स के ्रढ्ढ बिजनेस की कमाई सिर्फ 3.2 बिलियन डॉलर थी, लेकिन गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2030 तक यह आंकड़ा 322 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं मॉर्गन स्टेनली इसे करीब 190 बिलियन डॉलर मानता है। मुनाफे के मामले में भी बैंकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। अनुमान है कि 2028 तक कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 110 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यानी स्पेसएक्स को सिर्फ एक स्पेस कंपनी नहीं, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी और ्रढ्ढ पावरहाउस के रूप में देखा जा रहा है।