TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

कंज्यूमर ट्रस्ट बढ़ा तो ईवी में...मैं भी...का दौर

  •  शुरुआती हैजीटेशन (झिझक) के बाद हम हिंदुस्तानियों का ईवी पर भरोसा बढ़ रहा है। कह यह भी सकते हैं कि यस-नो, यस-नो के बाद मामला सैट हो गया है। नतीजा ईवी इंडस्ट्री हाईग्रोथ के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और ईवी डिमांड में ग्रोथ मोमेंटम को देखते हुए इंडिया की ईवी इंडस्ट्री नए ब्लिट्जक्रीग (बिजली की गति) से प्रोडक्ट लॉन्च करने के प्लान को फाइनट्यून कर रही है। ऑटोमोबाइल और टू-व्हीलर कंपनियां वित्त वर्र्ष27 के दौरान करीब 40-50 नए इलेक्ट्रिक मॉडल और वेरिएंट लॉन्च करने के प्लान पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि पूरे वित्त वर्ष में लगभग हर सप्ताह एक नया इलेक्ट्रिक वेहीकल बाजार में उतारा जाएगा। यह आक्रामक लॉन्च स्ट्रेटेजी ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान वॉर के कारण फ्यूल प्राइस और फ्यूल सप्लाई दोनों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की प्राइस में तेजी से बाद कंज्यूमर सेंटिमेंट ईवी की ओर झुक रहा है। ऑटो कंपनियों के अनुसार हाल के महीनों में ईवी की इन्क्वायरी बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत के टू-व्हीलर मार्केट में ईवी का शेयर मई 2026 में बढक़र करीब 9 परसेंट पहुंच गई, जो वित्त वर्र्ष26 के औसत 6.5 परसेंट और अप्रैल के 7.8 परसेंट से काफी अधिक है। वहीं पैसेंजर वेहीकल सेगमेंट में ईवी का दखल वित्त वर्ष 26 के शुरुआती 5 परसेंट स्तर से बढक़र मई 2026 में 7 परसेंट तक पहुंच गया। पैसेंजर वेहीकल कंपनियों में टाटा मोटर्स सबसे आक्रामक स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी वित्त वर्र्ष27 में सफारी ईवी, सिएरा ईवी और अविन्या जैसे बड़े मॉडल लॉन्च करेगी। अविन्या को टाटा की नेक्सजेन ईवी टेक्नोलॉजी की शुरुआत माना जा रहा है। ह्यूंदे मोटर इंडिया दिसंबर 2026 में अपनी नई लोकली डवलप्ड ईवी पेश करेगी, जबकि उसकी सहयोगी कंपनी किआ सायरोस ईवी लॉन्च करने की तैयारी में है। जापानी कंपनी होंडा भी अपने पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘0 अल्फा’ के जरिए भारतीय ईवी बाजार में एंट्री करेगी। वियतनाम की ईवी कंपनी विनफास्ट वीएफ3 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी उतर सकती है। लक्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, वोल्वो और जगुआर नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इलेक्ट्रिक रेंज रोवर भी दिसंबर से पहले भारत में पेश की जाएगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट भी एक्शन मोड में है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली एस6 ई-बाइक ला सकती है। वहीं टीवीएस, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प अपने आईक्यूब, चेतक और विडा स्कूटरों के नए वेरिएंट लॉन्च करेंगे। नई कंपनियां जैसे एथर, अल्ट्रावायलेट, ओबेन इलेक्ट्रिक, रिवोल्ट और सिंपल एनर्जी भी वित्त वर्ष27 में कई नए मॉडल पेश करने वाली हैं। एनेलिस्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 27 भारत की ईवी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे व्यस्त और निर्णायक वर्ष साबित हो सकता है, जहां कंपनियां ग्राहकों को अलग-अलग बैटरी, रेंज और प्राइस के ऑप्शन देकर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

Share
कंज्यूमर ट्रस्ट बढ़ा तो ईवी में...मैं भी...का दौर

 शुरुआती हैजीटेशन (झिझक) के बाद हम हिंदुस्तानियों का ईवी पर भरोसा बढ़ रहा है। कह यह भी सकते हैं कि यस-नो, यस-नो के बाद मामला सैट हो गया है। नतीजा ईवी इंडस्ट्री हाईग्रोथ के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और ईवी डिमांड में ग्रोथ मोमेंटम को देखते हुए इंडिया की ईवी इंडस्ट्री नए ब्लिट्जक्रीग (बिजली की गति) से प्रोडक्ट लॉन्च करने के प्लान को फाइनट्यून कर रही है। ऑटोमोबाइल और टू-व्हीलर कंपनियां वित्त वर्र्ष27 के दौरान करीब 40-50 नए इलेक्ट्रिक मॉडल और वेरिएंट लॉन्च करने के प्लान पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि पूरे वित्त वर्ष में लगभग हर सप्ताह एक नया इलेक्ट्रिक वेहीकल बाजार में उतारा जाएगा। यह आक्रामक लॉन्च स्ट्रेटेजी ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान वॉर के कारण फ्यूल प्राइस और फ्यूल सप्लाई दोनों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की प्राइस में तेजी से बाद कंज्यूमर सेंटिमेंट ईवी की ओर झुक रहा है। ऑटो कंपनियों के अनुसार हाल के महीनों में ईवी की इन्क्वायरी बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत के टू-व्हीलर मार्केट में ईवी का शेयर मई 2026 में बढक़र करीब 9 परसेंट पहुंच गई, जो वित्त वर्र्ष26 के औसत 6.5 परसेंट और अप्रैल के 7.8 परसेंट से काफी अधिक है। वहीं पैसेंजर वेहीकल सेगमेंट में ईवी का दखल वित्त वर्ष 26 के शुरुआती 5 परसेंट स्तर से बढक़र मई 2026 में 7 परसेंट तक पहुंच गया। पैसेंजर वेहीकल कंपनियों में टाटा मोटर्स सबसे आक्रामक स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी वित्त वर्र्ष27 में सफारी ईवी, सिएरा ईवी और अविन्या जैसे बड़े मॉडल लॉन्च करेगी। अविन्या को टाटा की नेक्सजेन ईवी टेक्नोलॉजी की शुरुआत माना जा रहा है। ह्यूंदे मोटर इंडिया दिसंबर 2026 में अपनी नई लोकली डवलप्ड ईवी पेश करेगी, जबकि उसकी सहयोगी कंपनी किआ सायरोस ईवी लॉन्च करने की तैयारी में है। जापानी कंपनी होंडा भी अपने पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘0 अल्फा’ के जरिए भारतीय ईवी बाजार में एंट्री करेगी। वियतनाम की ईवी कंपनी विनफास्ट वीएफ3 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी उतर सकती है। लक्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, वोल्वो और जगुआर नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इलेक्ट्रिक रेंज रोवर भी दिसंबर से पहले भारत में पेश की जाएगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट भी एक्शन मोड में है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली एस6 ई-बाइक ला सकती है। वहीं टीवीएस, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प अपने आईक्यूब, चेतक और विडा स्कूटरों के नए वेरिएंट लॉन्च करेंगे। नई कंपनियां जैसे एथर, अल्ट्रावायलेट, ओबेन इलेक्ट्रिक, रिवोल्ट और सिंपल एनर्जी भी वित्त वर्ष27 में कई नए मॉडल पेश करने वाली हैं। एनेलिस्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 27 भारत की ईवी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे व्यस्त और निर्णायक वर्ष साबित हो सकता है, जहां कंपनियां ग्राहकों को अलग-अलग बैटरी, रेंज और प्राइस के ऑप्शन देकर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश करेंगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news