डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 45.47 करोड़ रुपये की केबल आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को मई 2026 से मई 2027 के बीच पूरा किया जाएगा। इसमें कहा गया, ‘‘ हमारी कंपनी को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 45,47,45,592 रुपये (जीएसटी सहित) की केबल आपूर्ति के लिए आशय पत्र (एलओएल) प्राप्त हुआ है।’’ कंपनी सूचना के अनुसार, यह ठेका संबंधित पक्ष लेनदेन के दायरे में नहीं आता है।