देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रत्येक मौजूदा शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके तहत रिकॉर्ड तिथि पर पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता शेयर पर एक अतिरिक्त 10 रुपये का पूर्ण चुकता शेयर दिया जाएगा।