TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-05-2026

पोषक तत्वों का पावरहाउस है ‘श्री अन्न’

  •  गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) श्री अन्न यानी मिलेट्स को पोषण का पावरहाउस बताता है। श्री अन्न में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी सहायक हैं। हैल्थ एक्सपट्र्स के अनुसार, श्री अन्न वजन नियंत्रण में बेहद उपयोगी है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन बढऩे की समस्या पर नियंत्रण रहता है। श्री अन्न कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्रोत है। ये दोनों खनिज हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। वहीं, गर्मियों में श्री अन्न के सेवन को लेकर भ्रांति भी है कि इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी जल्दी हो सकती है, ऐसे में श्री अन्न एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। एक्सपट्र्स की सलाह है कि श्री अन्न को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह भिगोकर रखना चाहिए। भिगोने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और पाचन आसान हो जाता है। आप इसे दलिया, खिचड़ी, रोटी, इडली, डोसा या ठंडाई के रूप में शामिल कर सकते हैं। बाजरा की खीर या रागी का सत्तू गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना के आहार में श्री अन्न को शामिल करने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। गर्मी के मौसम में थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए श्री अन्न का नियमित सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Share
पोषक तत्वों का पावरहाउस है ‘श्री अन्न’

 गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) श्री अन्न यानी मिलेट्स को पोषण का पावरहाउस बताता है। श्री अन्न में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी सहायक हैं। हैल्थ एक्सपट्र्स के अनुसार, श्री अन्न वजन नियंत्रण में बेहद उपयोगी है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन बढऩे की समस्या पर नियंत्रण रहता है। श्री अन्न कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्रोत है। ये दोनों खनिज हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। वहीं, गर्मियों में श्री अन्न के सेवन को लेकर भ्रांति भी है कि इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी जल्दी हो सकती है, ऐसे में श्री अन्न एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। एक्सपट्र्स की सलाह है कि श्री अन्न को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह भिगोकर रखना चाहिए। भिगोने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और पाचन आसान हो जाता है। आप इसे दलिया, खिचड़ी, रोटी, इडली, डोसा या ठंडाई के रूप में शामिल कर सकते हैं। बाजरा की खीर या रागी का सत्तू गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना के आहार में श्री अन्न को शामिल करने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। गर्मी के मौसम में थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए श्री अन्न का नियमित सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news