TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-05-2026

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने 32वाँ स्थापना दिवस मनाया

  •  स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक मिलाप नगर, जयपुर ने अपना 32 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक में मित्र गणों और उनके परिजनों के अलावा ब्लड बैंक, राजस्थान हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य कल्याण संस्थाओं के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ स्टूडेंट्स ने करीब 151 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि हम शहर के उन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ एक और नवाचार कर रहे हैं जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, और जिन्होंने रक्त आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर किया है। ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक सीधे ही रक्त सप्लाई करेगा, जिससे वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को अन्य ब्लड बैंकों में रक्त के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 1995 में स्थापित स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक होने के साथ साथ राजस्थान का प्रथम लाइसेंस्ड प्लेटलेट एफेरेसिसि हांसिल किया। इसके अलावा हॉस्पिटल्स में ब्लड और इसके करीब 20 प्रकार के घटकों की आपूर्ति एवं रक्त संग्रहण से लेकर इसकी विभिन्न उपयोगी जांचों से लेकर मरीज को सुरक्षित तरीके से रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक ने 31 साल में अब तक 8100 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 6 लाख यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित कर प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और बीबीसी जैसे विभिन्न रक्त घटकों से 12 लाख से ज्यादा मरीजों को उपलब्ध कराया है। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने समय के बदलाव के साथ अपने आपको हमेशा अपडेट किया और रखा है। ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि आमजन एवं चिकित्सा साथियों को यह जानकारी देना चाहता हूं कि अब हम रक्त की एक यूनिट से इसके तीनों कंपोनेंट के करीब 20 तरह के प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं, जिनको मरीज की आवश्यकतानुसार उसे दिया जाता है, जिससे रोगी को तुरंत लाभ मिले और उसे किसी प्रकार का रिएक्शन भी ना हो। इस अवसर पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद मंजू शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Share
स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने 32वाँ स्थापना दिवस मनाया

 स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक मिलाप नगर, जयपुर ने अपना 32 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक में मित्र गणों और उनके परिजनों के अलावा ब्लड बैंक, राजस्थान हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य कल्याण संस्थाओं के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ स्टूडेंट्स ने करीब 151 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि हम शहर के उन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ एक और नवाचार कर रहे हैं जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, और जिन्होंने रक्त आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर किया है। ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक सीधे ही रक्त सप्लाई करेगा, जिससे वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को अन्य ब्लड बैंकों में रक्त के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 1995 में स्थापित स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक होने के साथ साथ राजस्थान का प्रथम लाइसेंस्ड प्लेटलेट एफेरेसिसि हांसिल किया। इसके अलावा हॉस्पिटल्स में ब्लड और इसके करीब 20 प्रकार के घटकों की आपूर्ति एवं रक्त संग्रहण से लेकर इसकी विभिन्न उपयोगी जांचों से लेकर मरीज को सुरक्षित तरीके से रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक ने 31 साल में अब तक 8100 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 6 लाख यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित कर प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और बीबीसी जैसे विभिन्न रक्त घटकों से 12 लाख से ज्यादा मरीजों को उपलब्ध कराया है। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने समय के बदलाव के साथ अपने आपको हमेशा अपडेट किया और रखा है। ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि आमजन एवं चिकित्सा साथियों को यह जानकारी देना चाहता हूं कि अब हम रक्त की एक यूनिट से इसके तीनों कंपोनेंट के करीब 20 तरह के प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं, जिनको मरीज की आवश्यकतानुसार उसे दिया जाता है, जिससे रोगी को तुरंत लाभ मिले और उसे किसी प्रकार का रिएक्शन भी ना हो। इस अवसर पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद मंजू शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news