TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-05-2026

लॉस-मेकिंग रूट्स पर फ्लाइट्स घटायेगी एयर इन्डिया

  •  एयर इंडिया ने कहा कि हवाई क्षेत्र से जुड़ी बाधाओं के कारण कुछ रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम करने या सेवाएं निलंबित करने पर विचार किया जाएगा। इसका कारण कई उड़ानें अब पहले की तरह लाभदायक नहीं रहीं या घाटे में चल रही हैं। कर्मचारियों के लिए आयोजित बैठक में एयरलाइन ने लागत कम करने के कई उपायों की घोषणा की, जिनमें वार्षिक वेतनवृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित करना और कर्मचारियों से गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील शामिल है।कम्पनी ने कहा कि हम उन सभी कदमों को जारी रखेंगे जो रेवेन्यू बढ़ाने और लागत कम करने में मदद करेंगे। एयर इंडिया के पास वर्तमान में लगभग 190 विमान हैं और कंपनी हर सप्ताह करीब 8,000 उड़ानें संचालित करती है। वित्त वर्ष 2025-26 में एयरलाइन ने लगभग 6.2 करोड़ यात्रियों को सेवा दी। उन्होंने कहा कि हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण कुछ मार्ग अब उतने लाभदायक नहीं रहे या घाटे में हैं, इसलिए वहां संचालन घटाना पड़ेगा। कम्पनी ने कहा कि कुछ मामलों में उड़ानों की आवृत्ति कम की जाएगी और कुछ मार्गों पर पूरी तरह से सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं। परिस्थितियां बदलने पर इन मार्गों पर दोबारा सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, लेकिन नेटवर्क को परिस्थितियों के अनुसार लचीला रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि विमान ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और लंबी उड़ान अवधि के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब लाभकारी नहीं रह गई हैं। एयरलाइन ने अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती शुरू की थी, जो मई में भी जारी है और अब जून तथा जुलाई के लिए उड़ान कार्यक्रम में और कटौती की संभावना जताई गई है।

Share
लॉस-मेकिंग रूट्स पर फ्लाइट्स घटायेगी एयर इन्डिया

 एयर इंडिया ने कहा कि हवाई क्षेत्र से जुड़ी बाधाओं के कारण कुछ रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम करने या सेवाएं निलंबित करने पर विचार किया जाएगा। इसका कारण कई उड़ानें अब पहले की तरह लाभदायक नहीं रहीं या घाटे में चल रही हैं। कर्मचारियों के लिए आयोजित बैठक में एयरलाइन ने लागत कम करने के कई उपायों की घोषणा की, जिनमें वार्षिक वेतनवृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित करना और कर्मचारियों से गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील शामिल है।कम्पनी ने कहा कि हम उन सभी कदमों को जारी रखेंगे जो रेवेन्यू बढ़ाने और लागत कम करने में मदद करेंगे। एयर इंडिया के पास वर्तमान में लगभग 190 विमान हैं और कंपनी हर सप्ताह करीब 8,000 उड़ानें संचालित करती है। वित्त वर्ष 2025-26 में एयरलाइन ने लगभग 6.2 करोड़ यात्रियों को सेवा दी। उन्होंने कहा कि हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण कुछ मार्ग अब उतने लाभदायक नहीं रहे या घाटे में हैं, इसलिए वहां संचालन घटाना पड़ेगा। कम्पनी ने कहा कि कुछ मामलों में उड़ानों की आवृत्ति कम की जाएगी और कुछ मार्गों पर पूरी तरह से सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं। परिस्थितियां बदलने पर इन मार्गों पर दोबारा सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, लेकिन नेटवर्क को परिस्थितियों के अनुसार लचीला रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि विमान ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और लंबी उड़ान अवधि के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब लाभकारी नहीं रह गई हैं। एयरलाइन ने अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती शुरू की थी, जो मई में भी जारी है और अब जून तथा जुलाई के लिए उड़ान कार्यक्रम में और कटौती की संभावना जताई गई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news