TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-05-2026

क्वालकॉम ने स्मार्टफोन के लिए पेश किए न्यू जैनरेशन चिपसेट

  •  मेमोरी चिप की लागत बढऩे से स्मार्टफोन की औसत कीमत में हो रही वृद्धि से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम ने मिड-प्रीमियम और शुरुआती स्तर के स्मार्टफोन के लिए नई पीढ़ी के चिपसेट पेश किए। क्वालकॉम ने स्मार्टफोन के लिए स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट पेश किए जो बेहतर कनेक्टिविटी, गेमिंग अनुभव, प्रदर्शन और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के मोबाइल हैंडसेट खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक क्रिस पैट्रिक ने कहा कि मोबाइल उद्योग इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। मेमोरी चिप की आपूर्ति सीमित होने से फोन की लागत बढ़ रही है, जबकि उपभोक्ता अधिक बेहतर तकनीक एवं मूल्य की उम्मीद कर रहे हैं। पैट्रिक ने कहा कि कंपनी ने मोबाइल फोन विनिर्माताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन चिपसेट को विकसित किया गया है। कंपनी ने चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ओप्पो, रियलमी और शाओमी के साथ साझेदारी की है। ये कंपनियां 2026 की दूसरी छमाही में इन चिपसेट पर आधारित फोन पेश करेंगी।

Share
क्वालकॉम ने स्मार्टफोन के लिए पेश किए न्यू जैनरेशन चिपसेट

 मेमोरी चिप की लागत बढऩे से स्मार्टफोन की औसत कीमत में हो रही वृद्धि से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम ने मिड-प्रीमियम और शुरुआती स्तर के स्मार्टफोन के लिए नई पीढ़ी के चिपसेट पेश किए। क्वालकॉम ने स्मार्टफोन के लिए स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट पेश किए जो बेहतर कनेक्टिविटी, गेमिंग अनुभव, प्रदर्शन और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के मोबाइल हैंडसेट खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक क्रिस पैट्रिक ने कहा कि मोबाइल उद्योग इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। मेमोरी चिप की आपूर्ति सीमित होने से फोन की लागत बढ़ रही है, जबकि उपभोक्ता अधिक बेहतर तकनीक एवं मूल्य की उम्मीद कर रहे हैं। पैट्रिक ने कहा कि कंपनी ने मोबाइल फोन विनिर्माताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन चिपसेट को विकसित किया गया है। कंपनी ने चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ओप्पो, रियलमी और शाओमी के साथ साझेदारी की है। ये कंपनियां 2026 की दूसरी छमाही में इन चिपसेट पर आधारित फोन पेश करेंगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news