कंपनी के दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी ने कहा कि गु्रप 2030 तक भारत में 500 होटलों के अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। इस समय हमारे पास 17,000 कमरे परिचालन में हैं। इस साल 18 और होटल खुलने वाले हैं, जिससे हम 2,000 से 2,500 कमरे और जोड़ रहे हैं। ग्लोबल हॉस्पीटेलिटी चेन रेडिसन भारत में 142 होटलों का संचालन करती है और 84 अन्य तैयार हो रहे हैं। डिमांड के माहौल पर उन्होंने पश्चिम एशिया संकट से मिश्रित प्रभाव की ओर इशारा किया, और कहा कि विशेष रूप से देश के प्रमुख शहरी बाजारों में इसका कुछ असर है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ महानगरों में सुस्ती देखी, लेकिन टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में बहुत बड़ी सुस्ती देखने को नहीं मिली। हालांकि, मार्च में कुछ चुनिंदा बाजारों में दबाव देखा गया। कुछ महानगरों में प्रति उपलब्ध रूम रेवेन्यू में 27-28 प्रतिशत की गिरावट आई, न कि पूरे भारत में। उन्होंने आगे कहा कि सुधार की गति का आकलन करने के लिए अप्रैल के रुझान महत्वपूर्ण होंगे।