TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-04-2026

जजीरा एयरवेज ने भारत में किया विस्तार

  •  कुवैत स्थित जजीरा एयरवेज ने अपने भारत में चार नए डेस्टीनेशंस कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु और कन्नूर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत किए गए इस विस्तार के बाद कुवैत से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली यह एकमात्र विमानन कंपनी अब देश के 12 शहरों के लिए कुल 49 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। विमानन कंपनी इससे पहले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में अपनी सेवाएं दे रही थी। इस विस्तार से भारत में उसका नेटवर्क और मजबूत हुआ है। इससे कुवैत में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। जजीरा एयरवेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत यह विस्तार कुवैत को बड़े भारतीय समुदाय से जोड़े रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share
जजीरा एयरवेज ने भारत में किया विस्तार

 कुवैत स्थित जजीरा एयरवेज ने अपने भारत में चार नए डेस्टीनेशंस कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु और कन्नूर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत किए गए इस विस्तार के बाद कुवैत से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली यह एकमात्र विमानन कंपनी अब देश के 12 शहरों के लिए कुल 49 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। विमानन कंपनी इससे पहले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में अपनी सेवाएं दे रही थी। इस विस्तार से भारत में उसका नेटवर्क और मजबूत हुआ है। इससे कुवैत में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। जजीरा एयरवेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत यह विस्तार कुवैत को बड़े भारतीय समुदाय से जोड़े रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news