TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-01-2026

जनवरी से उड़ान भरना शुरू करेगी शंख एयरलाइंस

  •  शंख एयरलाइंस तीन एयरबस विमान की शुरुआती फ्लीट के साथ जनवरी के प्रथम पखवाड़े से उड़ान परिचालन शुरू कर सकती है। कंपनी लखनऊ को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से जोडऩे पर ध्यान देगी। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी विमानन कंपनी पहले चरण में पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थलों के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। अगले एक-डेढ़ महीने में और दो विमानों को फ्लीट में शामिल करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फ्लीट का आकार सीमित है, लेकिन आकार बढऩे के साथ यह पूरे देश को अपने दायरे में शामिल करेगी। वर्ष 2028 या 2029 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी योजना है। शंख एयरलाइंस का मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय यात्रियों और पहली बार हवाई यात्रा करने वालों तक हवाई यात्रा को सुगम बनाना और यह अवधारणा तोडऩा है कि हवाई जहाज से यात्रा लग्जरी है। उन्होंने कहा कि बस या टेंपो की तरह विमान भी महज परिवहन का साधन है। इसे विशेष चीज के तौर पर नहीं देखना चाहिए।

Share
जनवरी से उड़ान भरना शुरू करेगी शंख एयरलाइंस

 शंख एयरलाइंस तीन एयरबस विमान की शुरुआती फ्लीट के साथ जनवरी के प्रथम पखवाड़े से उड़ान परिचालन शुरू कर सकती है। कंपनी लखनऊ को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से जोडऩे पर ध्यान देगी। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी विमानन कंपनी पहले चरण में पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थलों के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। अगले एक-डेढ़ महीने में और दो विमानों को फ्लीट में शामिल करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फ्लीट का आकार सीमित है, लेकिन आकार बढऩे के साथ यह पूरे देश को अपने दायरे में शामिल करेगी। वर्ष 2028 या 2029 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी योजना है। शंख एयरलाइंस का मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय यात्रियों और पहली बार हवाई यात्रा करने वालों तक हवाई यात्रा को सुगम बनाना और यह अवधारणा तोडऩा है कि हवाई जहाज से यात्रा लग्जरी है। उन्होंने कहा कि बस या टेंपो की तरह विमान भी महज परिवहन का साधन है। इसे विशेष चीज के तौर पर नहीं देखना चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news