TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

हाई गैस प्राइस से अमरीका में क्राइसिस

  • ट्रंप का ड्रिल बेबी ड्रिल नारा बैकफायर करता लग रहा है। गैस (पेट्रोल ) की आसमान छूती कीमतों ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदलनी शुरू कर दी है। कोई बसों का सहारा ले रहा है, किसी ने घर से निकलना बंद कर दिया है तो कोई अनोखे जुगाड़ निकाल रहा है। जॉर्जिया के एलेनवुड निवासी 30 वर्षीय हैंडीमैन माली हाईटॉवर ने महंगे पेट्रोल से बचने के लिए ऐसा समाधान निकाला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। हाईटॉवर ने कबाड़ हो चुकी पिंक पावर व्हील्स बार्बी ड्रीम कैंपर टॉय कार को चलने लायक बना दिया। उन्होंने उसमें एक पावर वॉशर से निकाला गया दो-गैलन, एक-पिस्टन का इंजन फिट कर दिया। लॉनमोअर (घास काटने की मशीन) जैसी रस्सी खींचते ही छोटी सी कार स्टार्ट हो जाती है और हाईटॉवर उसी पर सुपरमार्केट निकल पड़ते हैं। छोटी है तो घुटने लगभग कानों तक पहुंचते हैं और सिर पर डर्ट बाइक हेलमेट होता है। उनकी असली कार 1996 मॉडल की मर्सिडीज-बेंज कन्वर्टिबल है, जिसकी टंकी भरने में करीब 90 डॉलर खर्च हो जाते हैं। हाईटॉवर कहते हैं, गैस प्राइस बहुत ज्यादा है। जब भी मौका मिलता है यही छोटी कार चलाता हूं। हालांकि उनका तरीका अनोखा है, लेकिन अमेरिका में बढ़ती पेट्रोल कीमतें अब आम लोगों के रोजमर्रा के फैसलों को प्रभावित कर रही हैं। बड़ी गैस ग•ालिंग एसयूवी और लाइट पिकअप ट्रक्स के शौकीन अमेरिकी अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, छोटी दूरी की यात्राओं और घर के आसपास रहने जैसे विकल्प तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 18 मई को अमेरिका में रेगुलर पेट्रोल की औसत प्राइस 4.52 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई थी जो 28 फरवरी को ईरान वॉर शुरू होने से पहले करीब 3 डॉलर थी। 28 अप्रैल को पब्लिश वॉशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के इप्सोस सर्वे में 44 परसेंट अमेरिकियों ने कहा कि उन्होंने ड्राइविंग कम कर दी है। हालांकि कुछ लोगों को आपदा में अवसर भी दिख रहा है। मैसाचुसेट्स के मैशपी स्थित कैंप फार्ले की एक्जेक्टिव डायरेक्टर रेनी टोची को जब टेंक फुल करवाने के लिए 40 डॉलर ज्यादा देने पड़े तो उन्होंने माता-पिता को यह समझाना शुरू  कर दिया कि पेट्रोल खर्च बचाने के लिए बच्चों को समर कैंप भेज दो। गर्मी के मौसम में लीजर ड्राइविंग के कारण पेट्रोल खर्च वैसे भी ज्यादा होता है। वॉशिंगटन स्टेट के सिल्वरडेल की कॉन्टेंट क्रिएटर डैफ्ने फ्लोरेस साल में कई बार दोस्तों से मिलने लॉस एंजिलिस जाती हैं। लेकिन पिछले दो महीने से गाड़ी पार्क कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। फ्लोरेस कहती हैं, इतना महंगा कभी नहीं देखा। फिर बस में ट्रेवल करने से वीडियो एडिट करने का समय मिल जाता है और पार्किंग खर्च भी बचता है। अमेरिका में बड़ी तादाद में युवा कार छोड़ बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेन स्टेट के बेंगर शहर में जनवरी से पब्लिक बस की राइड्स 21 परसेंट बढ़ गई हैं। ट्रांजिट एडमिनिस्ट्रेटर लॉरी लिंस्कॉट कहती हैं कि सबसे ज्यादा राइड्स ऑफिस आवर्स में बढ़ी हैं। कैलिफोर्निया के एल सेगुंडो में हाल ही एक पेट्रोल पंप पर ड्राइवरों की लंबी कतार लग गई। क्योंकि विजिट लास वेगास एजेंसी पहले 100 ड्राइवरों को 100 डॉलर तक का मुफ्त पेट्रोल दे रही थी, ताकि लास वेगास में विजिटर बढ़ें। लोग फ्री पेट्रोल तो ले रहे थे लेकिन हॉलीडे पर नहीं जाना चाहते थे। लॉस एंजिलिस की सेगेट फ्रेंक के अनुसार पहले पूरे शहर में शॉपिंग करती थीं लेकिन अब पेट्रोल बचाने के लिए घर से आस-पास से ही सामान खरीद लेती हैं। शिकागो में सिटीपॉइंट कम्युनिटी चर्च आने वाले हफ्तों में 5 हजार डॉलर के गैस कार्ड बांटने की योजना बना रहा है। मदर्स डे के बाद 70 से ज्यादा कार्ड बांटे जा चुके हैं। हालांकि महंगे पेट्रोल से अब तक ईवी सेल्स में कोई बड़ी तेजी नहीं आई है लेकिन मौजूदा ईवी मालिकों को जरूर राहत मिली है क्योंकि वे टेस्ला वाले एलन मस्क पर हो रहे अटैक की क्रॉसफायर में फंसे थे। सिलिकॉन वैली के टेस्ला ओनर्स ग्रुप के प्रेसिडेंट जॉन स्ट्रिंगर ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बेहद महंगे पेट्रोल दामों वाला बोर्ड दिखाया। फिर मजाकिया अंदाज में कहा, अच्छा हुआ मुझे यह समस्या नहीं झेलनी पड़ती, और कैमरा अपने साइबरट्रक की ओर घुमा दिया।

Share
हाई गैस प्राइस से अमरीका में क्राइसिस

ट्रंप का ड्रिल बेबी ड्रिल नारा बैकफायर करता लग रहा है। गैस (पेट्रोल ) की आसमान छूती कीमतों ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदलनी शुरू कर दी है। कोई बसों का सहारा ले रहा है, किसी ने घर से निकलना बंद कर दिया है तो कोई अनोखे जुगाड़ निकाल रहा है। जॉर्जिया के एलेनवुड निवासी 30 वर्षीय हैंडीमैन माली हाईटॉवर ने महंगे पेट्रोल से बचने के लिए ऐसा समाधान निकाला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। हाईटॉवर ने कबाड़ हो चुकी पिंक पावर व्हील्स बार्बी ड्रीम कैंपर टॉय कार को चलने लायक बना दिया। उन्होंने उसमें एक पावर वॉशर से निकाला गया दो-गैलन, एक-पिस्टन का इंजन फिट कर दिया। लॉनमोअर (घास काटने की मशीन) जैसी रस्सी खींचते ही छोटी सी कार स्टार्ट हो जाती है और हाईटॉवर उसी पर सुपरमार्केट निकल पड़ते हैं। छोटी है तो घुटने लगभग कानों तक पहुंचते हैं और सिर पर डर्ट बाइक हेलमेट होता है। उनकी असली कार 1996 मॉडल की मर्सिडीज-बेंज कन्वर्टिबल है, जिसकी टंकी भरने में करीब 90 डॉलर खर्च हो जाते हैं। हाईटॉवर कहते हैं, गैस प्राइस बहुत ज्यादा है। जब भी मौका मिलता है यही छोटी कार चलाता हूं। हालांकि उनका तरीका अनोखा है, लेकिन अमेरिका में बढ़ती पेट्रोल कीमतें अब आम लोगों के रोजमर्रा के फैसलों को प्रभावित कर रही हैं। बड़ी गैस ग•ालिंग एसयूवी और लाइट पिकअप ट्रक्स के शौकीन अमेरिकी अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, छोटी दूरी की यात्राओं और घर के आसपास रहने जैसे विकल्प तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 18 मई को अमेरिका में रेगुलर पेट्रोल की औसत प्राइस 4.52 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई थी जो 28 फरवरी को ईरान वॉर शुरू होने से पहले करीब 3 डॉलर थी। 28 अप्रैल को पब्लिश वॉशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के इप्सोस सर्वे में 44 परसेंट अमेरिकियों ने कहा कि उन्होंने ड्राइविंग कम कर दी है। हालांकि कुछ लोगों को आपदा में अवसर भी दिख रहा है। मैसाचुसेट्स के मैशपी स्थित कैंप फार्ले की एक्जेक्टिव डायरेक्टर रेनी टोची को जब टेंक फुल करवाने के लिए 40 डॉलर ज्यादा देने पड़े तो उन्होंने माता-पिता को यह समझाना शुरू  कर दिया कि पेट्रोल खर्च बचाने के लिए बच्चों को समर कैंप भेज दो। गर्मी के मौसम में लीजर ड्राइविंग के कारण पेट्रोल खर्च वैसे भी ज्यादा होता है। वॉशिंगटन स्टेट के सिल्वरडेल की कॉन्टेंट क्रिएटर डैफ्ने फ्लोरेस साल में कई बार दोस्तों से मिलने लॉस एंजिलिस जाती हैं। लेकिन पिछले दो महीने से गाड़ी पार्क कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। फ्लोरेस कहती हैं, इतना महंगा कभी नहीं देखा। फिर बस में ट्रेवल करने से वीडियो एडिट करने का समय मिल जाता है और पार्किंग खर्च भी बचता है। अमेरिका में बड़ी तादाद में युवा कार छोड़ बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेन स्टेट के बेंगर शहर में जनवरी से पब्लिक बस की राइड्स 21 परसेंट बढ़ गई हैं। ट्रांजिट एडमिनिस्ट्रेटर लॉरी लिंस्कॉट कहती हैं कि सबसे ज्यादा राइड्स ऑफिस आवर्स में बढ़ी हैं। कैलिफोर्निया के एल सेगुंडो में हाल ही एक पेट्रोल पंप पर ड्राइवरों की लंबी कतार लग गई। क्योंकि विजिट लास वेगास एजेंसी पहले 100 ड्राइवरों को 100 डॉलर तक का मुफ्त पेट्रोल दे रही थी, ताकि लास वेगास में विजिटर बढ़ें। लोग फ्री पेट्रोल तो ले रहे थे लेकिन हॉलीडे पर नहीं जाना चाहते थे। लॉस एंजिलिस की सेगेट फ्रेंक के अनुसार पहले पूरे शहर में शॉपिंग करती थीं लेकिन अब पेट्रोल बचाने के लिए घर से आस-पास से ही सामान खरीद लेती हैं। शिकागो में सिटीपॉइंट कम्युनिटी चर्च आने वाले हफ्तों में 5 हजार डॉलर के गैस कार्ड बांटने की योजना बना रहा है। मदर्स डे के बाद 70 से ज्यादा कार्ड बांटे जा चुके हैं। हालांकि महंगे पेट्रोल से अब तक ईवी सेल्स में कोई बड़ी तेजी नहीं आई है लेकिन मौजूदा ईवी मालिकों को जरूर राहत मिली है क्योंकि वे टेस्ला वाले एलन मस्क पर हो रहे अटैक की क्रॉसफायर में फंसे थे। सिलिकॉन वैली के टेस्ला ओनर्स ग्रुप के प्रेसिडेंट जॉन स्ट्रिंगर ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बेहद महंगे पेट्रोल दामों वाला बोर्ड दिखाया। फिर मजाकिया अंदाज में कहा, अच्छा हुआ मुझे यह समस्या नहीं झेलनी पड़ती, और कैमरा अपने साइबरट्रक की ओर घुमा दिया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news